• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, CM योगी भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लखनऊ में फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। यह इंस्टीट्यूट देश का सबसे आधुनिक फारेंसिक इंस्टीट्यूट होगा। इस इंस्टीट्यूट में अध्ययन के साथ-साथ शोध और प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आपराधिक मामलों के जल्द निस्तारण के लिए यूपी स्टेट फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट एक मील का पत्थर साबित होगा। राजधानी के सरोजनीनगर में 50 एकड़ भूमि में उक्त इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया जा रहा है।

डीएनए के क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाला या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अपने आप में देश में अनूठा संस्थान होगा। इससे जटिल अपराधों की जांच में आसानी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से तैयार हो रहा यह इंस्टीट्यूट यूपी पुलिसिंग के विभिन्न नए आयाम स्थापित करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह का आज यूपी दौरा, लखनऊ से करेंगे चुनाव का शंखनाद

प्रवक्ता ने बताया कि यूपी स्टेट फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट सिर्फ  जटिल अपराधों की जांच में ही सहयोग नहीं करेगा बल्कि प्रदेश के युवाओं को शिक्षा व रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराएगा। इस संस्थान में विज्ञान व आईटी वर्ग के छात्र विभिन्न विषयों में कोर्स कर सकेंगे। संस्थान में निदेशक के रूप में एडीजी रैंक व अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

200 करोड़ की लागत और पचास एकड़ क्षेत्र में बनेगा इंस्टीट्यूट

प्रवक्ता ने बताया कि 50 एकड़ में बनने वाले यूपी स्टेट फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट सबसे खास बात यह है कि यहां पर गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय न्यायालय विज्ञान विश्वविद्यालय के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार डीएनए की स्थापना की जाएगी। डीएनए के क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाला यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अपने आप में देश का सबसे अनूठा संस्थान होगा । इसकी स्थापना के बाद उत्तर प्रदेश में डीएनए परीक्षण के क्षेत्र में आधुनिकतम तकनीक एवं अनुसंधान को विकसित करने में सहायता मिलेगी।

Tags: amit shahforensic science instituteFoundationLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiलखनऊ समाचार
Previous Post

तालिबान ने दागे कंधार एयरपोर्ट तीन रॉकेट, सभी उड़ानें रद्द

Next Post

जब हर घर शिक्षित होगा, तो बिना लिंगभेद के देश तरक्की करेगा : शाइस्ता अंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Next Post

जब हर घर शिक्षित होगा, तो बिना लिंगभेद के देश तरक्की करेगा : शाइस्ता अंबर

यह भी पढ़ें

सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

उद्धव सरकार बताए सचिन वाजे को किसके दबाव में लाया गया?

21/03/2021
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 75 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, जान लें बदली हुई टाइमिंग

01/10/2023
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका महत्व

03/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version