• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवंत मान ने पहली कैबिनेट में युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा

Writer D by Writer D
19/03/2022
in पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
electricity

electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसमें से दस हजार भर्तियां पुलिस तथा 15 हजार अन्य विभागों में होंगी।

भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के युवाओं से वादा किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो उनकी कैबिनेट की पहली बैठक में युवाओं के हित में फैसला लिया जाएगा।

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का हुआ गठन, 10 विधायकों ने ली शपथ

चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में राज्य के सभी दस मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में लिये गए फैसलों के बारे में वीडियो संदेश जारी करते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन भर्तियों से जहां युवाओं के रोजगार के द्वार खुलेंगे, वहीं सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों की कमी पूरी होगी और नए युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के विज्ञापन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी।

मंत्रिमंडल ने आगामी विधान सभा सत्र में साल 2021-22 के लिए अनुदान के लिए अनुपूरक मांगें पेश करने की मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले से साल 2021-22 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ख़र्च किये गए अतिरिक्त खर्च के लिए बजट मुहैया करवाना है, ताकि बकाया देनदारियों को निपटाया जा सके।

भगवंत मान बने पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री, भगत सिंह के गांव में ली शपथ

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार के साल 2021-22 के खर्च के लिए ग्रांट देने के लिए अनुपूरक मांगें विधान सभा में पेश की जानी ज़रूरी हैं, जिस कारण मंत्रिमंडल द्वारा यह मांगें पेश करने की मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने पंजाब विधान सभा में कार्य-विधि और कार्य संचालन के नियमों के अनुसार साल 2022-23 के लिए राज्य के एक अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक के अनुमानित खर्च के विवरण (लेखा अनुदान) विधान सभा में पेश करने की मंज़ूरी दे दी है।

Tags: Bhagwant MannNational newspunjab new cmPunjab News
Previous Post

थानों में उड़ा अबीर-गुलाल, ढ़ोल की थाप पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

Next Post

बीजेपी कार्यकर्ता समेत दो की हत्या, सपा पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
Murder

बीजेपी कार्यकर्ता समेत दो की हत्या, सपा पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

UPSC CDS

UPSC CDS I 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

22/03/2022
JP Nadda

जेपी नड्डा के आवास पर आगजनी करने का प्रयास, NSUI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

22/06/2022

यूपी के ‘रिंकू’ को मिली WWE Raw में एंट्री, बन सकता है अगला बड़ा सुपरस्टार

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version