• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदीप भंडारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा पंजाब को बनाया ‘लूट मॉडल’

Writer D by Writer D
03/09/2026
in पंजाब, राष्ट्रीय
0
Pradeep Bhandari

Pradeep Bhandari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लूट का मॉडल बना दिया है।

भाजपा नेता एवं प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री की पत्नी को घेरा और कहा कि पंजाब में एक ऐसा कथित सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसमें बिचौलियों के जरिए मामलों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि उनके सामने कुछ ऐसे ऑडियो और अन्य साक्ष्य आए हैं, जिनसे कथित तौर पर संकेत मिलता है कि पंजाब में रेप के मामलों को खत्म कराने के नाम पर पैसों के लेन-देन का नेटवर्क चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान भंडारी ने कथित ऑडियो का हवाला देते हुए गुरमिंदर चहल नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसे उन्होंने बिचौलिया बताया। उनके मुताबिक, ऑडियो में कथित तौर पर चहल एक रेप के आरोपी के रिश्तेदार से बातचीत करते हुए यह दावा कर रहा है कि मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी दे दी गई है और अब मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हैं।

भंडारी ने आरोप लगाया कि बातचीत में आरोपी के रिश्तेदार को भरोसा दिलाया जा रहा है कि मामले को वापस लेने और खत्म कराने की प्रक्रिया की जा सकती है तथा बाद में अपने कदम से पीछे नहीं हटने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह के मामलों को खत्म कराने के लिए किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हो रहा है और क्या इसमें मुख्यमंत्री आवास या मुख्यमंत्री कार्यालय तक पैसे पहुंचाने का कोई कथित नेटवर्क है।

उन्होंने कहा कि सामने आया ऑडियो प्रथम दृष्टया गंभीर सवाल खड़े करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भंडारी ने आरोप लगाया कि पंजाब में भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल विकसित हो रहा है, जिसमें बिचौलियों के माध्यम से संवेदनशील आपराधिक मामलों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

Tags: Punjab News
Previous Post

STP घोटाले में सत्येंद्र जैन को राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

Next Post

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Satyendra Jain
नई दिल्ली

STP घोटाले में सत्येंद्र जैन को राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

03/09/2026
Supreme Court
Main Slider

सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन की याचिका खारिज की

03/09/2026
CM Dhami
Main Slider

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

03/09/2026
Abhishek Banerjee accuses BJP of vandalism at TMC office.
राष्ट्रीय

TMC ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर आरोप, HC से कार्रवाई की मांग

03/09/2026
Next Post
Raghav Chadha

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

यह भी पढ़ें

pm modi meeting

पीएम मोदी की हाईलेवेल मीटिंग, गांवों में टेस्टिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

15/05/2021

सपा MLC के घर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी, IT को मिले अहम दस्तावेज

02/01/2022
ICMR का सीरो सर्वे

सीरो सर्वे: MP में सबसे ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी, केरल सबसे पीछे

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version