• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 कैबिनेट में सम्मानजनक हिस्सेदारी पर है अपना दल व निषाद पार्टी की नजर

Writer D by Writer D
19/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विकास के एजेंडे और मोदी-योगी के चेहरे पर भाजपा के रणनीतिकारों को पूरा विश्वास था, लेकिन एक-एक चुनौती को भांपते हुए पूर्वांचल में प्रभावी रहे जातीय समीकरणों को भी गंभीरता से लिया। इसकी काट के लिए न सिर्फ पुराने सहयोगी अपना दल (एस) को साथ रखा, बल्कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद साथ आयी निषाद पार्टी को भी मनमाफिक सीटें इस बार गठबंधन में दीं।

अपना दल (एस) (Apna Dal) और निषाद पार्टी (Nishad Party) दोनों दलों के सहयोग से भाजपा 273 सीटें जीतने में सफल रही है तो मंत्रिमंडल के गठन में इनकी भागीदारी पर मंथन चल रहा है। जातीय समीकरण की तराजू में परिणाम के आधार पर इनके प्रभाव को तौला जा रहा है। उसी के मुताबिक इन दलों से जीते विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा, ताकि यह मजबूती 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बनी रहे। योगी सरकार 2.0 के लिए मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ से दिल्ली तक कई दौर की वार्ता प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच हो चुकी है। इसमें भाजपा के जीते 255 विधायकों में से कितने मंत्री बनेंगे, पिछली सरकार के मंत्री रहे कितने विधायक फिर जगह पाएंगे, इस पर तमाम विमर्श के साथ ही भाजपा नेतृत्व मंत्री पद के लिए गठबंधन दलों के दावे पर भी गंभीर है।

विपक्ष के मजबूत जातीय गोलबंदी में भी नहीं घिरा योगी का ‘विजय रथ’

दरअसल, इस बार भाजपा ने सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी को मनमाफिक सीटें गठबंधन में दीं। अपना दल (एस) ने 17 में से 12 सीटें जीती हैं, जबकि निषाद पार्टी को 16 सीटें गठबंधन में मिली थीं। इनके कोटे की कुछ सीटों पर प्रत्याशी भाजपा के सिंबल पर भी लड़े। उनमें से पांच विधायक जीते हैं तो छह विधायक निषाद पार्टी के सिंबल पर जीतकर आए हैं। ऐसे में दोनों दल चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में उन्हें तरजीह मिले।

दूसरी बार मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनी अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल

सूत्रों के अनुसार, दोनों का दावा दो-दो मंत्रियों को लेकर है। इधर, पार्टी संगठन में चर्चा है कि अपना दल (एस) के एक मंत्री पहले थे। इस बार दो बनाए जा सकते हैं। इनमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसी तरह निषाद पार्टी से भी दो मंत्री हो सकते हैं, जिनमें कैबिनेट मंत्री पार्टी अध्यक्ष डा. संजय निषाद तो एक कोई राज्यमंत्री संभावित है।

सीएम योगी बोले- भाजपा और निषाद पार्टी का गठबंधन बहुत पुराना

हालांकि, सहयोगी दल अभी इस पर खुलकर कुछ कहना नहीं चाह रहे। डा. संजय निषाद का कहना है कि भाजपा और निषाद पार्टी ने बड़े भाई और छोटे भाई के रूप में मिलकर चुनाव जीता है। निषादों ने फिर रामराज्य लाने के लिए सहयोग किया है। उनका दावा है कि 170 सीटों पर निषादों का वोट भाजपा गठबंधन को उनकी पार्टी दिलाने में सफल रही, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ कोई शर्त नहीं रखी है। भाजपा के अंत्योदय के सिद्धांत पर पूरा भरोसा है।

इधर, पूर्वांचल की चुनौतियों को अपनी रणनीति से जीतने वाली भाजपा सहयोगी दलों की इस दोस्ती का लाभ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी लेना चाहती है। कुर्मी और निषादों का प्रभाव इस अंचल की कई सीटों पर है, इसलिए इनके दावों को नजरअंदाज संभवत: नहीं ही किया जाएगा।

Tags: Apna DalLucknow NewsNishad Partyyogi 2.0Yogi News
Previous Post

विपक्ष के मजबूत जातीय गोलबंदी में भी नहीं घिरा योगी का ‘विजय रथ’

Next Post

कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, पिता पुत्री समेत तीन मरे

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
kanwariyas

कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, पिता पुत्री समेत तीन मरे

यह भी पढ़ें

एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का निधन

बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर एसपी बाला सुब्रमण्‍यम का कोरोना से निधन

25/09/2020
Mayawati

नये संसद भवन का विशेष सत्र जनहित के मुद्दों को हो समर्पित: मायावती

17/09/2023

शेयर बाजार कोरोना से पहले के दौर में आ चुके हैं, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version