• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा

Writer D by Writer D
21/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश के बाद योगी सरकार (Yogi Government) के शपथ ग्रहण ( swearing-in ceremony ) की जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। भाजपा इसको उत्सव के रूप में मनाएगी। प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। उससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक रघुवरदास की मौजूदगी में 24 मार्च को लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

योगी 2.0 का 25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

शासन के स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो रही है। करीब 60 से 70 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं, भाजपा का प्रदेश नेतृत्व एक लाख लोगों के आने का अनुमान लगा रहा है। भाजपा सांगठनिक स्तर पर अपनी तैयारी अलग से कर रही है। भाजपा इसे यादगार बनाना चाह रही है। समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए विशेष लोगों को लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय नेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही समारोह में वे लोग ही शामिल होंगे जिनके पास आमंत्रण पत्र, गेट पास होगा।

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

सभी विधायकों को अपने कुछ कार्यकर्ता और परिजनों को साथ लाने को कहा गया है। वहीं प्रत्येक क्षेत्र से दो से चार कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान भाजपा ने जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाई थी, उसी प्रकार शपथ ग्रहण समारोह में भी हर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटी है। चिकित्सक, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी जैसे तमाम लोगों को चिह्नित कर बुलावा भेजा जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी संगठन की सभी जिला इकाइयों को दी गयी है। संगठन स्तर पर तैयारी को लेकर बैठक भी की गयी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने पार्टी को प्रचंड जनादेश दिया है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सभी शक्ति केंद्रों से भी कार्यकर्ताओं को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

इस खूबसूरत जगह में होगा योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले सभी कार्यकर्ता अपने वाहनों में भाजपा का झंडा लगाकर आएंगे एक तरफ शासन और भाजपा संगठन शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री बनने की कतार में खड़े विधायकों की धड़कनें तेज हो रही हैं। पुराने मंत्रियों के सामने असमंजस की स्थिति है। वह दुविधा में हैं कि अपनी सिफारिश करें या फिर न करें। सिफारिश नहीं करने की स्थिति में उनका नाम कटने का डर भी बना हुआ है। हालांकि संगठन के स्तर पर करीब-करीब सबके नाम तय कर लिए गये हैं जिन्हें योगी मंत्रिपरिषद में शामिल होना है।

Tags: Bhartiya Janta PartybjpLucknow Newsswearing-in ceremonyup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Next Post

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर लाखों लूटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
loot

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर लाखों लूटे

यह भी पढ़ें

निजामुद्दीन मरकज खोलने पर हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, दो हफ्तों में मांगा जवाब

17/07/2021
CM Yogi

बारहसिंघा, सारस संरक्षण के लिए बने कार्ययोजना: सीएम योगी

18/04/2023
moto g9

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Moto G9 Power भारत में हुआ लॉन्च

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version