• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधायक पति के खिलाफ फिर पहुंची कोर्ट स्वाती सिंह

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dayashankar Singh and Swati Singh got divorced

Dayashankar Singh and Swati Singh got divorced

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अदम पैरवी में खारिज हुए तलाक के मुकदमे को फिर से शुरू करने के लिए योगी सरकार की कार्यवाहक मंत्री स्वाती सिंह (Swati Singh) ने पारिवारिक न्यायालय के समक्ष अपने विधायक पति के खिलाफ एक अर्जी देकर पूर्व आदेश को वापस लिये जाने का अनुरोध किया है। इस पर अपर पारिवारिक  न्यायालय ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है।

पारिवारिक न्यायालय की पूर्व पत्रावली के अनुसार, मंत्री पारिवारिक विवादों के चलते अपने पति से तलाक के लिए लखनऊ में पारिवारिक न्यायालय के समक्ष तलाक का मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले को अदालत ने विचारार्थ स्वीकार करते हुए पति को अपना पक्ष रखने एवं आपत्ति दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था।

इसी दौरान वर्ष 2017 में विधानसभा के चुनाव में स्वाती ने विधायकी का चुनाव लड़ा एवं विजयी घोषित हुईं। साथ ही सरकार में मंत्री भी बन गयीं। इसके बाद मुकदमे की सुनवाई के दौरान वह अदालत में हाजिर नहीं हो सकीं। मंत्री की गैरहाजिरी के कारण पारिवारिक न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम द्वारा वर्ष 2018 में उनके तलाक के मुकदमे को अदम पैरवी में खारिज कर दिया गया था।

अदम पैरवी में खारिज किये जाने के इसी आदेश को वापस लेने के लिए स्वाती सिंह सोमवार को अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुईं तथा आदेश वापसी का प्रार्थना पत्र विलंब से दिये जाने के कारण अपना पक्ष रखा। इस पर अदालत ने सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है।

Tags: dayashankarLucknow Newsswati singh
Previous Post

आतंकियों ने यूपी के मजदूर को मारी गोली, स्थानीय नागरिक की भी की हत्या

Next Post

125 साल के स्वामी के सम्मान में झुके पीएम मोदी, Video

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
Next Post

125 साल के स्वामी के सम्मान में झुके पीएम मोदी, Video

यह भी पढ़ें

लोकभवन की सुरक्षा में सेंध लगा रहे दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

15/09/2021
Cotton Wick

घर पर ही बनाएं बाजार जैसी रूई की बाती, ट्राई करें ये स्मार्ट तरीका

20/10/2025
nora fatehi

लो जी! अब नोरा फतेही ने ले लिया इतना महंगा बैग

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version