• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: ओडिएन स्मिथ ने RCB के जबड़े से छीन ली जीत

Writer D by Writer D
27/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। IPL 2022 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने आक्रामक बल्लेबाजों की आतिशी प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 205 रन के विशाल स्कोर को रविवार रात छह गेंद शेष रहते पार कर लिया। पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत कर ली।

बेंगलुरु ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (88) के विस्फोटक अर्धशतक और पूर्व कप्तान विराट कोहली (नाबाद 41) तथा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (नाबाद 32) की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर पाए।

पंजाब किंग्स को आखिरी पांच ओवर में 50 रनों की जरूरत थी। जिसके बाद ओडिएन स्मिथ और शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कमाल कर दिया। ओडिएन स्मिथ ने सिर्फ 8 बॉल खेलीं और 25 रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने एक चौका जमाया और तीन छक्के जड़े।

IPL 2022: डु प्लेसिस की विस्फोटक पारी से RCB ने बनाया 205 का विशाल स्कोर

खास बात यह रही कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ही ओवर में दो बार ओडिएन स्मिथ (Odean Smith) का कैच टपकाया था, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उसी के बाद ओडिएन स्मिथ ने रनों की बरसात कर दी।

आपको बता दें कि IPL के मेगा ऑक्शन में ऑडिएन स्मिथ के लिए ज़बरदस्त जंग देखने को मिली थी। अंत में पंजाब किंग्स ने ही ऑडिएन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। जमैका के खिलाड़ी स्मिथ ने पिछले कुछ वक्त में बड़े हिट जमाने के लिए अपना नाम काफी रोशन किया है।

Tags: cricket newsipl 2022IPL 2022 newsipl 2022 updates
Previous Post

गेहूं खरीद में बिचौलियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Next Post
rape

युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

योगी जी बचकाना खेल खेलना बंद करो, मैं लखनऊ में हूं मुझे गिरफ़्तार करो : संजय सिंह

16/08/2020
rape

ग्राम प्रधान ने महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

05/08/2022
CM Yogi

योगी सरकार ने शहरी बाढ़ नियंत्रण की दिशा में उठाया बड़ा कदम

03/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version