• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल नहीं लेंगे विधायक पद की शपथ, सपा बैठक में भी नहीं होंगे शामिल

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रसपा चीफ शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अभी विधायक पद की शपथ नहीं लेंगे । बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव सहयोगी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे । शिवपाल यादव को सहयोगी दलों की बैठक के लिए बुलावा आया है । लेकिन वे अभी दिल्ली में हैं ।

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हाल ही में विधायक दल की बैठक बुलाई थी । इस बैठक में शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया था । बैठक में अखिलेश यादव को विधायक दल का नेता चुना गया था ।

अखिलेश यादव होंगे सदन में प्रतिपक्ष नेता, शिवपाल ने कह दी ये बात

बैठक में न बुलाए जाने के बाद से शिवपाल यादव नाराज चल रहे हैं । दरअसल, शिवपाल यादव का कहना था कि वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, ऐसे में उन्हें इस बैठक में बुलाया जाना चाहिए था । वहीं, सपा का कहना है कि यह बैठक सपा विधायकों की थी । इसमें किसी भी सहयोगी दल से किसी नेता को नहीं बुलाया गया था ।

फिर पराए हुए ‘चाचा’, सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल को नहीं मिला न्योता

शिवपाल यादव की पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन किया था । हालांकि, प्रसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी । वह भी शिवपाल यादव अपनी जसवंतनगर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे ।

शिवपाल ने 2018 में बनाई थी पार्टी

शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं । हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रिश्तों में खटास आ गई थी  । इसके बाद शिवपाल यादव ने अक्टूबर 2018 में प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा बनाने का ऐलान किया था । शिवपाल यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी उतारे थे । हालांकि, 2022 में विधानसभा में शिवपाल ने अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ा ।

Tags: mla oath ceremonypolitical nesSamajwadi partyshivpal yadavSwearing-inup newsUP Politics
Previous Post

किसानों को पूर्ण संतुष्ट किया जायेगा : सूर्य शाही

Next Post

सतीश महाना बने 23वें विधानसभा अध्यक्ष, सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post

सतीश महाना बने 23वें विधानसभा अध्यक्ष, सीएम योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

murder

बहू ने अपने ससुर की सुपारी देकर कराई हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

19/07/2021
Plants

मॉनसून में इस तरह रखें अपने पौधों का ख्याल, नहीं गलेंगी पत्तियां

10/08/2023
Train

अब छठ पूजा पर घर जाने वालों को नहीं रहेगी टिकट की टेंशन, रेलवे चलाएगा स्‍पेशल ट्रेनें

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version