• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: सैमसन का गरजा बल्ला, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 210 का लक्ष्य

Writer D by Writer D
29/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। कप्तान संजू सैमसन (55) के विस्फोटक अर्धशतक और शिमरन हेत्मायर (32) की तूफानी पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यहां मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2022 आईपीएल के अपने पहले मैच में 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

राजस्थान ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी धीमी, लेकिन अच्छी शुरुआत की। टीम ने पहले पावरप्ले में कोई विकेट नहीं खोते हुए 58 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई, जिसने विशाल स्कोर सुनिश्चित किया। सातवें ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी के रूप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा, जो दो चौकों और एक छक्के के सहारे 16 गेंदों पर 20 रन पर आउट हुए।

IPL 2022: ओडिएन स्मिथ ने RCB के जबड़े से छीन ली जीत

बटलर ने हालांकि इसके बाद कप्तान सैमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। वह बेखौफ तरीके से खेलते रहे और 75 के स्कोर पर आउट हो गए। बटलर ने तीन चौकों और तीन छक्कों के दम पर 28 गेंदों पर 35 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद सैमसन ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए रनों को गति को और तेज कर दिया। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने उनका बखूबी साथ दिया। सैमसन को देख कर पडिकल ने भी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की और हैदराबाद के गेंदबाजों का भूत उतार दिया।

सैमसन ने जहां तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 27 गेंदों पर 55, वहीं पडिकल ने चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 29 गेंदों पर 41 रन बनाए। फिर अंत में हेत्मायर ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 13 गेंदों पर 32 रन बना कर अच्छा फिनिश दिया, जिसने टीम को 210 तक पहुंचाया।

IPL 2022: डु प्लेसिस की विस्फोटक पारी से RCB ने बनाया 205 का विशाल स्कोर

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक और टी नटराजन ने दो-दो, जबकि भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया।

Tags: cricket newsIPLipl 2022IPL 2022 newsrajasthan royalsSanju SamsonSunRisers Hyderabad
Previous Post

पूर्व MLC समेत चार नेताओं सपा से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

Next Post

उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा, CM धामी के पास 23 मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post

उत्तराखंड में हुआ विभागों का बंटवारा, CM धामी के पास 23 मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

gangotri

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमनोत्री धाम के कपाट, धामी भी रहे मौजूद

03/05/2022
Ambulance

हॉस्पिटल के पास एंबुलेंस में लगी आग, मचा हडकंप

07/08/2023
CM Yogi

एक भी टीबी रोगी छूटने न पाये, यह सबका साझा दायित्व: मुख्यमंत्री

02/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version