• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए तेजी से हो काम: सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए नियोजित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को विस्तार प्रदान करने के लिए विभिन्न सेक्टरों का संतुलित विकास किया जाए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए टाइमलाइन बनाकर समयबद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाए जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जाए। वर्ष 2017 के बाद हमारा राज्य पूंजी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है। इस दिशा में और सक्रियता से कार्य किया जाए।

योगी 2.0 में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने की बड़ी तैयारी

योगी ने कहा कि पिछले 05 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन उपलब्धियों से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अब और अधिक परिश्रम से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में देश में द्वितीय स्थान पर है। जीएसडीपी के आधार पर उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ सहित कौशल विकास मिशन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। प्रत्येक स्तर की शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाने तथा हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के बेहतर परिणाम मिले हैं।

एक्सप्रेस-वे तथा हवाई अड्डों के विशाल नेटवर्क के साथ प्रदेश की अवस्थापना सुविधाएं निरन्तर सुदृढ़ हो रही हैं। इनका लाभ निवेशकों को आकर्षित करने तथा नवीन पूंजी निवेश लाने में निश्चित रूप से प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश में वृद्धि तथा 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक योजनाएं बनायी जाएं।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

Next Post

सीएम योगी की उपस्थिति में सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट के लिए जमीन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
Ayodhya Airport

सीएम योगी की उपस्थिति में सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट के लिए जमीन

यह भी पढ़ें

attack on a lawyer

घर में घुसकर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

01/04/2021
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
Horoscope

11 अप्रैल राशिफल: इन राशिवालों को मिलेगा घन लाभ

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version