• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने की बड़ी तैयारी

Writer D by Writer D
06/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल (Yogi 2.0) में लघु एवं सीमांत किसानों (Farmers) को 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों की बड़ी सौगात देने जा रही है। बेहतर सिंचाई सुविधाओं से कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी और किसान मालामाल होंगे।

सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता कराना सरकार का संकल्प है। इस कार्य में 46.58 करोड़ रुपये की लागत से लघु सीमांत किसानों के लिए 50,358 उथले नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा। एचडीपी पाइप एवं पंपसेट इत्यादि का लाभ देकर निजि सिंचाई सुविधा भी  उपलब्ध कराई जाएगी।

योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में किसानों को खेती-किसानी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के बड़े प्रयास किये। वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कराया ताकि सिंचाई के लिए पानी के संकट का सामना किसानों को न कराना पड़े। अब इस काम को आगे बढ़ाते हुए सरकार 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करने जा रही है।

सूबे में चार लाख से अधिक ग्रामीण जल्द पाएंगे घरौनी प्रमाण पत्र

योजना के तहत 110 मीमी व्यास के पीवीसी पाइप से 30 मीटर गहराई तक के उथले नलकूपों का निर्माण कराया जाता है। लघु सिचांई विभाग की गहरी बोरिंग योजना में सभी श्रेणी के कृषक पात्र हैं। पूर्व के कार्यकाल में भी सरकार ने किसानों के खेतों में 61 से 90 मीटर गहराई तक बोरिंग कराई है। बोरिंग के क्रियाशील होने के बाद किसानों ने प्रति बोरिंग लगभग 12 हेक्टेयर खेतों को सिंचित करने का काम किया है।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक हर खेत को पानी के अंतर्गत कुल 11866 और मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत कुल 70838 उलथले नलकूपों का निर्माण प्रदेश में कराया जा चुका है।

विकास के कार्यों को तेज गति से प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध यूपी सरकार अपनी दूसरी पारी में और तेजी से काम में जुट गई है। किसानों के लिए सिंचाई की सुविधाओं में विस्तार देने की बड़ी तैयारी की जा रही है।

रोजगार उपलब्ध कराने वाला पहला राज्य बना यूपी

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना भी उसके संकल्पों में शामिल है। सभी लघु व सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान दिये जाने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप भी बांटे जा रहे हैं।

Tags: Lucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

सूबे में चार लाख से अधिक ग्रामीण जल्द पाएंगे घरौनी प्रमाण पत्र

Next Post

निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : एस. एस संधु

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post

निवेश बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : एस. एस संधु

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

दस किलो मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

24/03/2024
Nandan Kanan Express

अचानक दो हिस्सों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

04/03/2025
AK Sharma

एके शर्मा बोले– श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

25/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version