• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का बैंक डिटेल खंगाल में जुटी यूपी एटीएस

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attack) के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी (Murtaza) से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि वह आतंकी संगठन से जुड़ना चाहता था। इसके लिए वह एक लड़की के सम्पर्क में भी आया था। लैपटॉप और मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर कई तथ्य सामने आये हैं, जिससे यह पता चल रहा है कि वह किसी बड़ी साजिश में फंसा था।

यूपी एटीएस (UP ATS) उसका बैंक डिटेल भी खंगालने में जुटी है। मामला गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा होने के कारण जांच एजेंसी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन सदस्यीय टीम आरोपित से पूछताछ कर सकती है।

बीते दिनों गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों पर अहमद मुर्तजा ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरक्षाकर्मियों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द किया था। मामले की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपित आतंकी गतिविधियों से जुड़ना चाहता था। एटीएस को उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल, भड़काऊ साहित्य मिले। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

Gorakhnath Temple attack: आरोपी मुर्तज़ा को लखनऊ लाया गया

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में इसका भी खुलासा हुआ कि कट्टरपंथियों के सम्पर्क में आने के बाद वह आतंकियों से सेफ कम्युनिकेशन को स्थापित करने के लिए मोबाइल एप भी तैयार कर रहा था। उसके द्वारा सीरिया में भी रकम भेजने एवं युवती द्वारा उसके खाते में रकम आने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर यूपी एटीएस उसके बैंक डिटेल भी खंगाल रही है। इधर मुंंबई में भी एटीएस की एक टीम डेरा डाले हुए है। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपित से मुख्यालय में लगातार पूछताछ चल रही है। इस दौरान जो भी तथ्य सामने निकलकर आये हैं उन सभी का एटीएस सत्यापन करा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

इस बात का खुलासा हुआ है कि अहमद मुर्तजा आतंकी संगठन में शामिल होना चाहता था और वो एक युवती के संपर्क में भी आया था। दोनों ई-मेल के माध्यम से चैट भी करते थे। विदेश में रहने वाली युवती उससे भारत में आकर मिलना भी चाहती थी इसके लिए उसने उसके खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि हनीट्रैप में फंसकर ही मुर्तजा ने मंदिर पर हमला किया था। हालांकि इसको लेकर कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Tags: ahmad murtaza abbasicrime newsgorakhnath temple attackgorakhpur newsLucknow NewsUP ATSup news
Previous Post

उप्र विधान परिषद में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर

Next Post

राहुल गांधी ने मायावती के लिए कही ये बात, यूपी में तेज हुई सियासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post

राहुल गांधी ने मायावती के लिए कही ये बात, यूपी में तेज हुई सियासत

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर ने 134 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

05/12/2021

अनन्या पांडे ने किया है स्किन शेमिंग का सामना, कही यह बात

09/03/2021
Farmers

आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को सशक्त बना रही योगी सरकार

05/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version