• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एमएलसी चुनाव में पड़े 99 फीसदी वोट

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले में एमएलसी चुनाव ( MLC elections) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। जिले में कुल 99.16 प्रतिशत वोट पड़े।

बाराबंकी जिले की कुल 15 विकास खंडों में कुल 2853 मत थे, जिसमें से कुल  2829 मत पड़े। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह मतदान की गति काफी सुस्त रही। सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच कुल 496 पड़े। उसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक मतदान की गति काफी तेज रही। इस दौरान 1063 मत पड़े।

दोपहर 12 बजे तक कुल 1559 मत पड़ चुके थे। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच 960 मत पड़े। दो बजे तक कुल 2519 मत पड़ चुके थे। अपरान्ह दो बजे से शाम चार बजे के मध्य 310 मत ही पड़ सके। शाम चार बजे तक कुल 2829 मत पड़े, जो 99.16 प्रतिशत था।

MLC Election: जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में डाले वोट

24 जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया मतदान

जिले के 2853 मत में से 2829 मत पड़े। कुल 24 जनप्रतिनिधि मतदान से वंचित रहे। इनमें से मसौली ब्लॉक, बाराबंकी जिला पंचायत व बनीकोडर ब्लॉक में तीन-तीन जनप्रतिनिधि मतदान से वंचित रहे। इसके अलावा सूरतगंज, देवा, हरख, दरियाबाद, सिरौली गौसपुर व पूरेडलई ब्लॉक में दो-दो जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इसके अलावा निंदूरा, फतेहपुर व सिद्धौर ब्लॉक में एक-एक जनप्रतिनिधि मतदान से वंचित रहे।

हर जगह भाजपा रही सक्रिय तो सपा नदारद

एमएलसी चुनाव में दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर भाजपा कार्यकर्ता तो सक्रिय दिखे। इस चुनाव के दौरान सपा के कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर कहीं नजर नहीं आये। जो लोगों की चर्चा का विषय बना रहा।

Tags: barabanki newsMLC electionmlc election 2022
Previous Post

हिंदू धर्म की सेवा एवं रक्षा के पथ पर अग्रसर है भारत सेवाश्रम : सीएम योगी

Next Post

तलाकशुदा बेटी के हित में योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, फैमिली पेंशन की हकदार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
yogi

तलाकशुदा बेटी के हित में योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, फैमिली पेंशन की हकदार

यह भी पढ़ें

fire brokeout

कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक समेत दो लोगों की मौत

15/04/2021

IGNOU ने री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 फरवरी तक बढ़ाई

16/02/2021

नेपाल में बाढ़ का कहर, 21 लोगों की मौत, 24 लापता

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version