• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: मुंबई की लगातार 5वीं हार, धवन के अर्धशतकों से जीता पंजाब

Writer D by Writer D
13/04/2022
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ) को आईपीएल (IPL) 2022 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने बुधवार को हुए मुकाबले में आखिरी ओवर में जाकर मुंबई को मात दी। पंजाब ने मुंबई को 199 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह उसे नहीं पा सकी और 12 रनों से मैच गंवा दिया।

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की यह तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार है। यह पहली बार हुआ है कि मुंबई इंडियंस ने किसी आईपीएल में अपने शुरुआती पांच मैच लगातार गंवाए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियंस की इस मैच में शुरुआत शानदार नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले चौके-छक्के लगाए लेकिन 28 के स्कोर पर वह आउट हो गए। उनके तुरंत बाद ईशान किशन का भी विकेट गिरा। मुंबई सिर्फ 32 पर अपने दो विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद कमाल ही हो गया। 19-19 साल के दो लड़के यानी डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ पारियां खेलीं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 बॉल में 84 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मुंबई इंडियंस की इस मैच में वापली करवा दी। डेवाल्ड ब्रेविस ने एक ही ओवर में चार छक्के मारे और कुल 49 रनों करी पारी खेली। जबकि तिलक वर्मा 36 रन पर रनआउट हो गए। इसके बाद कायरन पोलार्ड भी सिर्फ 10 रन बनाकर रनआउट हुए।

सूर्यकुमार यादव ने भी आखिर में 43 रनों की तूफानी पारी खेली और ऐसा लग रहा था कि वह इस स्कोर को पार करवा देंगे। लेकिन सूर्या का विकेट गिरते ही मुंबई के लिए सबकुछ बदल गया।

पंजाब किंग्स की पारी (198/5, 20 ओवर)

पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में ज़बरदस्त शुरुआत मिली। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ने 97 रन जोड़े और अपनी टीम के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की। कप्तान मयंक अग्रवाल फॉर्म में लौटे और तूफानी 52 रन बना डाले। शिखर धवन ने भी टीम के लिए 70 रन बनाए। इस बार लियाम लिविंगस्टोन नहीं चले और जसप्रीत बुमराह की ज़बरदस्त यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए।

आखिरी में टीम के लिए जितेश शर्मा (30 रन) ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली और आखिरी ओवर में शाहरुख खान (15 रन) ने बड़ी हिट लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Tags: cricket newsIPLipl 2022MIvsPBKSMumbai Indians
Previous Post

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट बुकिंग के समय अब नहीं करना पड़ेगा ये काम

Next Post

न्यूयॉर्क फायरिंग मामले में हमलावर पर 38 लाख का इनाम घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post

न्यूयॉर्क फायरिंग मामले में हमलावर पर 38 लाख का इनाम घोषित

यह भी पढ़ें

Mission Shakti

योगी सरकार मिशन शक्ति केंद्रों को करेगी और सशक्त, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल

30/12/2025
Explosion in Firecracker Factory

पटाखा गोदाम विस्फोट में नौ की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

30/07/2023
glow

Tips for Glowing Skin: अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version