• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार गन्ना किसानों का करेगी 8 हजार करोड़ रुपये बकाये का भुगतान

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
sugarcane

sugarcane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी सरकार (Yogi Government) गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का अपना चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 100 दिन में किसानों को आठ हजार करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आशय के निर्देश जारी करते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर ध्यान केन्द्रित करने को सरकार की प्राथमिकता बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक गन्ना किसानों का 14 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने लक्ष्य तय किया है।

इसके तहत मुख्यमंत्री ने संबद्ध विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अगले सौ दिनों में गन्ना किसानों को 8000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के साथ आगामी छह माह में 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाये। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में गन्ने की उत्पादकता को भी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

डॉ. आंबेडकर अखण्ड भारत में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की आवाज थे : सीएम योगी

इसके तहत प्रदेश में गन्ना उत्पादन की मौजूदा क्षमता 81.5 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर, 84 टन प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने चीनी उत्पान में भी बढ़ोतरी के लिये चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के साथ उनकी क्षमता विस्तार करने का भी फैसला किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति और डिजिटल सर्वेक्षण करने का भी निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में योगी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के हवाले से गन्ना खरीद के एवज में किसानों का भुगतान 14 दिन के भीतर सुनिश्चित करने और पुराने बकाये का भुगतान भी करने का वादा किया था। साथ ही नयी चीनी मिलें शुरु कर गन्ना किसानों की उपज का शत प्रतिशत क्रय भी सुनिश्चित करने की बात कही थी।

Tags: farmersLucknow NewsYogi News
Previous Post

फ्लाइट में मिली 190 करोड़ की ड्रग्स, 5 क्रू सदस्य समेत 11 लोग गिरफ्तार

Next Post

ग्रांउड जीरो पर उतरी योगी सरकार, वीकेंड पर जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post

ग्रांउड जीरो पर उतरी योगी सरकार, वीकेंड पर जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे मंत्री

यह भी पढ़ें

breaking hearts

इस एक ‘शब्द’ के इस्तेमाल से समय के साथ गहरा होगा आपका प्यार

25/01/2021

मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाए : बृजेश पाठक

22/04/2022
AK Sharma

जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी विभाग सड़क की खुदाई नहीं करेगा : एके शर्मा

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version