• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: मिलर-राशिद की आतिशी पारियों से गुजरात ने चेन्नई को रौंदा

Writer D by Writer D
17/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। डेविड मिलर की नाबाद 94 और लेग स्पिनर राशिद खान की 40 रन की आतिशी पारियों से गुजरात सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को आईपीएल (IPL 2022) मुकाबले में मात्र एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर अपनी पांचवीं जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ की 73 रन की आतिशी पारी और अम्बाती रायुडू के 46, शिवम् दुबे के 19 और कप्तान रवींद्र जडेजा के नाबाद 22 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन मिलर और राशिद खान की आतिशी पारियों से गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर रोमांचक जीत अपने नाम की। चेन्नई को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और उसने 16 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। डेविड मिलर एक छोर पर टिके रहे जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। गुजरात का पांचवां विकेट 87 के स्कोर पर गिरा लेकिन मिलर ने राशिद खान के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की । राशिद ने 18वें ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंदों पर छक्के-चौके उड़ाते हुए 25 रन बटोरे।

क्रिस जॉर्डन आखिरी ओवर डाल रहे थे। मिलर ने छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर लपके गए, पर कमर से ऊंची यह गेंद नो बॉल निकली । मिलर ने अगली गेंद पर चौका मार दिया। पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर मिलर ने गुजरात को विजेता बना दिया। मिलर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन में आठ चौके और छह छक्के लगाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। राशिफ़ ने 21 गेंदों पर 40 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए।

IPL 2022: भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी में उड़ा पंजाब

गुजरात के सारे बल्‍लेबाज घुटने टेक रहे थे लेकिन मिलर खडे़ रहे, प्रहार करते रहे और बाद में राशिद के कैमियो ने भी मदद की, अंत में रोमांचक दौर में पहुंचे इस मैच को मिलर जिताने में कामयाब रहे। लंबे समय बाद मिलर ने इस तरह की पारी खेली है।

इससे पहले अपने मैदान पर ऋतुराज ने भी अर्धशतक लगाया था और रायुडू के साथ अच्‍छी साझेदारी करके टीम को 169 रनों तक पहुंचाया था लेकिन यह रन कम रह गए।ऋतुराज ने अपने पिछले साल की फॉर्म दिखाते हुए 48 गेंदों पर 73 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। चेन्नई ने अपने दो विकेट पॉवरप्ले में गंवाए।

रोबिन उथप्पा तीन और मोईन अली एक रन बनाकर आउट हुए। लेकिन गायकवाड़ और रायुडू ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की मजबूत साझेदारी की। रायुडू ने 31 गेंदों पर 46 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए।

शिवम दुबे ने दो चौकों की मदद से 19 और कप्तान रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में लौकी फर्ग्युसन पर दो छक्के मारने सहित नाबाद 22 रन बनाये।

Tags: gsg vs cskIPLipl 2022
Previous Post

पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी धर्मेन्द्र प्रधान भाजपा में शामिल

Next Post

18 साल के टेबल टेनिस प्लेयर की सड़क हादसे में मौत, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post

18 साल के टेबल टेनिस प्लेयर की सड़क हादसे में मौत, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

fire

महिला ने खुद को किया आग के हवाले, घरेलू विवाद से थी क्षुब्ध

13/04/2021
Prisons

ये है सबसे खतरनाक जेल, जिसमे कैदी जाने से घबरातें है

07/06/2025
Dhanteras

धनतेरस पर इन चीजों से करें घर को डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version