• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कालानमक चावल को ब्रांड बनाने के लिए पीएम मोदी करेंगे डीएम दीपक मीणा को सम्मानित

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। करीब 6000 साल पुराना। भगवान गौतम बुद्ध का प्रसाद। सुंगध, स्वाद और पौष्टिकता में बेजोड़ होने की वजह से प्रदेश के एक जिला,एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल सिद्धार्थनगर के कालानमक चावल (Kala Namak Chawal) के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पहल पर ओडीओपी में शामिल करने के बाद कालानमक को लोकप्रिय बनाने और इसे बासमती की तरह ब्रांड बनाने के लिए शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने जो काम किए हैं उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) वहां के निवर्तमान जिलाधिकारी दीपक मीना (DM Deepak Meena) को सम्मानित करेंगे। इस बाबत 21 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह आयोजित है।

भारत सरकार के कार्मिक, लोकशिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने इस बाबत उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव को इस बाबत 16 अप्रैल को सूचना दी है।

मालूम हो कि कालानमक की खूबियों के नाते ही प्रदेश सरकार ने 2018 में इसे सिद्धार्थनगर का ओडीओपी घोषित किया। बाद में करीब साल भर पहले इन्हीं खूबियों के नाते केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इसे 5 जिलों (सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर और देवरिया) का ओडीओपी घोषित किया।

इमरजेंसी के समय में लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास हुआ : सीएम योगी

प्रदेश सरकार ने जबसे कालानमक को सिद्धार्थगर का ओडीओपी घोषित किया है तबसे इसे देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाने और बासमती की तरह इंटरनेशनल ब्रांड बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इस बाबत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल सिद्धार्थनगर  जाकर किसानों और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकें कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर साल भर पहले कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान कालनमक महोत्सव का आयोजन भी हो चुका है।देश दुनिया के लोग भगवान बुद्ध के इस प्रसाद की खूबियों से वाकिफ हो इसके लिए किसी आयोजन या पर्व पर देश-विदेश के अतिथियों को दिये जाने वाले गिफ्ट हैंपर में आम तौर पर कालानमक भी होता है। कालानमक से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सुविधा के लिए सिद्धार्थनगर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनकर तैयार है।

विद्युत चोरी रोकने के साथ ही कटौती कम करने पर करें फोकस : संधु

कृषि वैज्ञानिक आरसी चौधरी के मुताबिक अब तक चावल के लिए कालानमक धान की कुटाई परंपरागत पुरानी मशीनों से होता था। अधिक टूट निकलने से दाने एक रूप नहीं होते थे। भंडारण एवं पैकेजिंग एक बड़ी समस्या थी। सीएफसी में हर चीज की अलग व्यवस्था होगी। पहले धान को डीस्टोनर मशीन से गुजारा जाएगा। इससे इसमें कंकड़-पत्थर अलग हो जाएंगे। धान से भूसी अलग करने और पॉलिशिंग की मशीनें अलग-अलग होंगी। असमान दानों के लिए शॉर्टेक्स मशीन होगी। उत्पादक की मांग के अनुसार पैकिंग की भी व्यवस्था होगी। धान के भंडारण के लिए सामान्य और तैयार चावल को लंबे समय तक इसकी खूबियों को बनाए रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होगी। इस तरह से यहां से निकलने वाला चावल अपनी सभी खूबियों के साथ पूरी तरह शुद्ध होगा।

अभी और बढ़ेगा कालानमक का जलवा

प्रधानमंत्री से मिले सम्मान के साथ और भी कई वजहें हैं जिनसे आने वाले समय में कालानमक का जलवा और बढ़ेगा। जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) और सरयू नहर इसमें मददगार होंगे। उल्लेखनीय है कि कालानमक धान को पूर्वांचल के 11 जिलों (  गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा)के लिए जीआई) प्राप्त है। मसलन इन जिलों की एग्रो क्लाइमेट (कृषि जलवायु) एक जैसी है। लिहाजा इस पूरे क्षेत्र में पैदा होने वाले कालानमक की खूबियां समान होंगी। इनमें से बहराइच एवं सिद्धार्थनगर नीति आयोग के आकांक्षात्मक जिलों की सूची में शामिल हैं।

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना प्राथमिकता : सीएम धामी

कालानमक की इन संभावनाओं को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना ने और बढ़ा दिया। अन्य फसलों की तुलना में धान की फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है। संयोग से चार दशक बाद कुछ महीने पहले पूरी होने वाली सरयू नहर से सिंचित होने वाले जिले बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और महराजगंज वही हैं जिनको कालानमक के लिए जीआई मिली है। इससे इसकी संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

Tags: cm yogidm deepak meenakala namakpm modisiddharthnagar newsup news
Previous Post

इमरजेंसी के समय में लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास हुआ : सीएम योगी

Next Post

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत संवाद है : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Main Slider

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

23/06/2026
Lucknow fire tragedy
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: SIT ने संभाली कमान, फोरेंसिक जांच शुरू

23/06/2026
Next Post

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत संवाद है : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी की कलम से: कल्याण सिंह… जिनके लिए श्रीराम पहले थे, सत्ता उसके बाद

22/08/2021

तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर सम्पन्न

20/07/2022
MIG-29K pilot Nishant Singh's body found

MIG-29K के लापता पायलट निशांत सिंह का शव मिला, 26 नवंबर से जारी थी तलाश

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version