• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना प्राथमिकता : सीएम धामी

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशीपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल (Prime Hospital)  का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को  बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा डॉ. बोहरा  की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नि अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य  गारंटी मिले,  साथ ही अटल आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय  जुड़े,  ताकि आम नागरिकों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जगत के सभी अस्पतालों से पूर्व से ही इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य गारंटी के सपने को साकार करते हुए आयुष्मान भारत योजना लांच की है, जिसमें सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की देखभाल की गई  जोकि प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

सरकारी स्कूलों में अच्छी सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के बड़ रहे मामलों पर  गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता को भी कोरोना के प्रति पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की शत प्रतिशत जनता को प्रथम डोज लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी शत प्रतिशत लगने की कगार पर है , उन्होंने कहा  बूस्टर डोज भी राज्य में लगाने का कार्य किया जा रहा है परंतु फिर भी जनता को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती है । पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त राज्य को बनाना हमारा उद्देश्य है जिसके लिए 1064 नंबर लांच किया गया है जिस पर कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।  उन्होंने कहा इस संबंध में भ्रष्टाचार पर अभी तीन बड़ी कार्यवाही की गई है जबकि कई शिकायतें सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। साथ ही  सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है।  नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में हो तथा राज्य सुख शांति व समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे यही हमारी संकल्पना है, हमारी सरकार का “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, महेश ना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के अलावा डॉ. अर्जुन बोहरा, दान सिंह नेगी, डॉ. मोनाल बोहरा, डीआई नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

Tags: cm damidehradun newshindi newshindi news livekashipur newsNational newsprime hospitalrudrapur newstodays hindi news
Previous Post

सरकारी स्कूलों में अच्छी सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम धामी

Next Post

विद्युत चोरी रोकने के साथ ही कटौती कम करने पर करें फोकस : संधु

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

विद्युत चोरी रोकने के साथ ही कटौती कम करने पर करें फोकस : संधु

यह भी पढ़ें

Jyotiraditya Scindia

जेवर एयरपोर्ट बनने से इंटरनेशनल स्तर पर चमकेगा पश्चिम उप्र : सिंधिया

25/11/2021
free ration

योगी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को 147.77 लाख मीट्रिक टन राशन मुफ्त में बांटा

07/08/2022
Dinesh Singh

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू का निधन

06/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version