• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
31/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami heard public grievances at the camp office.

CM Dhami heard public grievances at the camp office.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ गढ़वाल मंडल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस वर्ष की केदारनाथ एवं चारधाम यात्रा के अब तक सफल और सुरक्षित संचालन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी, बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने से यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

वहीं, विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर बुग्याल क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड के बुग्याल राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत हैं, जिनसे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यटन गतिविधियां जुड़ी हुई हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार, पर्यटन विकास और आजीविका के बीच संतुलन स्थापित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किए जा रहे विकास कार्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान और प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित एवं समग्र विकास है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि आम जनता को शासन-प्रशासन का सकारात्मक अनुभव मिल सके।

बैठक में सचिव विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

Next Post

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
Female student apologized after remarks about PM Modi.

'मुझसे गलती हो गई'... पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

यह भी पढ़ें

loot

पेट्रोल पंप पर ढाई लाख की लूट

29/10/2022
Eric Adam

प्राण प्रतिष्ठा से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी, मेयर बोले- हिंदुओं के लिए सेलिब्रेशन

08/01/2024
Republic Day

Republic Day पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल, हाथ से पेपर काटकर बनाया गया परेड का दृश्य

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version