• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

Writer D by Writer D
31/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.

Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई टिहरी में पुलिस विभाग को 90 वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और कल्याणकारी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। शासन ने अधिकारियों को नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस भूमि आवंटन से पुलिस विभाग को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि पुलिस बल को बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मिलेगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी की वार्निंग! 1 हफ्ते में करो काम, वरना होगी ऐसी कार्रवाई…

31/07/2026
Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने 70 लाख से अधिक किसानों को 700 करोड़ से अधिक की राशि का किया सीधा हस्तान्तरण

13/12/2024
arrested

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

04/04/2022
Doctors

झोलाछाप डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद हुआ फर्जी हॉस्पिटल का खुलासा

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version