• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Khargone violence: दिव्यांग वसीम ने लिया यू-टर्न, कहा अफवाहों पर ध्यान न दें

Writer D by Writer D
19/04/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खरगोन। मध्यप्रदेश के हिंसा ग्रस्त खरगोन (Khargone violence) जिला मुख्यालय के दिव्यांग वसीम अहमद शेख (Waseem) ने ‘यू-टर्न’ लेते हुए वायरल वीडियो के माध्यम से कहा है कि प्रशासन ने उसका किसी तरह का नुकसान नहीं किया है और अफवाहों पर ध्यान न देकर पूर्ववत शांति कायम करने का प्रयास करें।

कल देर रात जारी वीडियो में संजय नगर निवासी वसीम अहमद शेख ने कहा कि उसके विरुद्ध किसी भी किस्म की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोई मकान तोड़ा गया है। साथ ही उसकी गुमटी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। उसने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देते हुए शहर में शांति कायम करने पर ध्यान दें।

खरगोन की मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रियंका पटेल ने कहा कि वसीम अहमद शेख को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही समस्त जानकारियां गलत पाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में गुमटी तोड़ने का बयान वसीम ने दिल्ली के कुछ लोगों द्वारा उसे लाभ दिलाए जाने के चलते दिया था। उन्होंने बताया कि वसीम फिलहाल अपने भतीजे की सहायता से बर्फ गोला का ठेला लगाकर व्यवसाय करता है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने को लेकर प्रशासन सख्त है और ऐसे में पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

सरेराह फायरिंग पर सीएम योगी सख्त, गुडम्बा इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड

खरगोन के एसडीएम मिलिंद ढोके और तहसीलदार योगेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि दंगों के दूसरे दिन अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र में सड़क किनारे शासकीय भूमि पर रखी खाली और जर्जर गुमटी को हटाया था। वसीम ने उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकान या गुमटी तोड़ने की बात से स्पष्ट इंकार किया है।

पूर्व में सोशल मीडिया पर वसीम अहमद शेख ने कहा था रामनवमी पर हुए दंगे के दूसरे दिन कर्फ्यू ग्रस्त खरगोन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के दौरान छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र के चांदनी चौक में उसके रोजगार का एकमात्र सहारा गोली बिस्किट की गुमटी तोड़ दी गई थी। हालांकि उसने स्वीकार किया था कि वह गुमटी शासकीय भूमि पर हो सकती थी और यदि उसे पूर्व में सूचना मिल जाती तो वह उसे हटा लेता।

Tags: Khargone violencelive hindi newsmadhya pradesh newsmp newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 1247 नए केस

Next Post

योगी कैबिनेट मीटिंग में लैब असिस्टेंट भर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Next Post

योगी कैबिनेट मीटिंग में लैब असिस्टेंट भर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें

coins, pm modi

पीएम मोदी ने लॉंच किया स्पेशल सीरीज के सिक्के, जानिए इनकी खासियत

06/06/2022

CM योगी ने जनविश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य

19/12/2021

PM मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प की मिसाल: ए के शर्मा

17/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version