• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर में टक्कर, चार की मौत, 15 घायल

Writer D by Writer D
20/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ़तेहपुर। जिले में बुधवार बीती रात बारात लेकर जा रही बस (Bus) व ट्रैक्टर-ट्राली (Tractor) के बीच एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। जिससे बस खंती में पलटकर जा गिरी। इस हादसे में बस ड्राइवर सहित 04 बारातियों की मौत (Death) हो गयी, जबकि करीब 15 बाराती घायल (Injured) हुए हैं। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देखते हुए दस बारातियों को कानपुर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और आवश्यक निर्देश दिये।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हथगाम-कड़ा सड़क मार्ग पर आरामपुर बसई मोड़ के पास यह हादसा हुआ। बस कौशाम्बी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से खागा के महटेनी गांव निवासी रामबाबू की पुत्री रोशनी की शादी में बारातियों को लेकर आ रही थी। तभी सामने से आ रही भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में बस के परखच्चे उड़ गए। बस सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इस हादसे में बस में बैठे चार बारातियों की मौत की पुष्टि परिजनों ने की है। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूल्हा शशि प्रकाश और उनके पिता रामजीत कार में थे।

हादसे की सूचना के बाद पूरा प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंचा है। जहां डॉक्टर ने शिवराम, सुमित व दो अज्ञात समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार करने ने बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

लग्न लेकर जा रहे दो भाइयों की कार की टक्कर से मौत

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। लगातार घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन भी घायलों का इलाज करने में लगा है। अभी तक मिल रही जानकारियों के अनुसार चार लोगों की हादसे में मौत होने की सूचना मिल रही है। जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में शिवराम (65) निवासी दारानगर कौशाम्बी, सौरेई निवासी किशन लाल का पुत्र सुमित (18), कड़ा धाम अंतू का पुरवा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद (65), देवीगंज निवासी सूरज (21), नीरज (20), कमालपुर निवासी रामू (25), इंद्रसेन (24), सैनी थाने के सौरई निवासी प्रिंस कुमार (35), फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाने के गुखुरुवापुर निवासी चंद्रपाल (50), कमालपुर निवासी सोहन(40), दिनेश (45), गुड्डू (28), रामू (35), नरेश (38), राजेश (36) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का पोल, 2 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि बस ट्रॉली से टकराकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे के चलते सड़क मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया की बस व ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। जिससे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में गभीर रूप से ज़ख़्मी हुए लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।

Tags: accident newsfatehpur newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiroad accidentTodays News
Previous Post

20 अप्रैल राशिफल: इन राशिवालों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा

Next Post

झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post

झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

समय की हैं कमी तो इन टिप्स के जरिए अपनी फिटनेस को रखें बरकरार

03/02/2022
Oppo's A53s have come to give competition to Realme 8

Realme 8 को टक्कर देने आ गया है Oppo का A53s

27/04/2021
CM Yogi

यूपी में बिजली गिरने से होने वाले जनधन के नुकसान से बचाएगी योगी सरकार

23/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version