• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान चालीसा पर सियासी बवाल, नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा

Writer D by Writer D
23/04/2022
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rana couple

Rana couple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के मुंबई स्थित निजी निवास ‘मातोश्री (Matoshree) के बाहर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) पाठ करने का मुद्दा गरमा गया है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और विधायक रवि राणा के खिलाफ शिवसैनिक (Shiv Sainik) आक्रामक हो गए हैं। राणा दंपत्ति मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए अड़े हुए हैं। इन्होंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजत कर कहा था कि वे आज (23 अप्रैल, शनिवार) सुबह 9 बजे मातोश्री के बाहर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे भी उन्हें नहीं रोक सकते। शिवसेना नेता वरुण सरदेसाई ने कहा था कि राणा दंपत्ति मातोश्री आकर दिखाएं, उन्हें शिवसैनिक अच्छी तरह से महा प्रसाद देंगे।

आज सुबह राणा दंपत्ति अपने मुंबई के खार स्थित घर से बाहर निकलने ही वाले थे कि उनके घर के बाहर आधी रात से ही जमे शिवसैनिकों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेटिंग को तोड़ दिया और उनकी इमारत में घुस गए। जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी और घर से बाहर निकलने की चेतावनी देने लगे। शिवसैनिक चिल्ला रहे थे कि मातोश्री तक पहुंचना तो बहुत दूर की बात है, अपनी इमारत से नीचे तो उतर कर देखो।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद ईदगाह में नहीं बजे लाउडस्पीकर, बिना माइक के अदा हुई जुमे की नमाज

इस बीच खबर आ रही है कि राणा दंपत्ति को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से उन्हें नजरबंद करने की जानकारी सामने आ रही है। राणा के मुंबई के खार स्थित घर में फिलहाल 10 से 12 पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौजूद हैं। सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्हें घर में ही रहने को कहा गा है।

नवनीत राणा बोलीं- शिवसैनिक घर के बाहर गुंडागर्दी कर रहे

घर के बाहर हुए हंगामे के बाद नवनीत राणा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा- अगर ये बालासाहेब के शिवसैनिक होते तो हमें मातोश्री जाने की अनुमति मिल जाती। हमारे घर पर हमला हो रहा है, शिवसैनिकों ने गुंडागर्दी की है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया है। कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। इसी मामले में नवनीत राणा के पति रवि राणा ने कहा, ‘वे हमें रोक नहीं सकते। हमें राम भक्त देख रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, हम जाएंगे मातोश्री।’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में लॉक कर दिया है और वे उन्हें निकलने नहीं दे रहे हैं।

मातोश्री में घुसने की हिम्मत किसी में नहीं: राउत

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, हमें कानून के बारे में मत बताओ, मातोश्री में प्रवेश करने की किसी की हिम्मत नहीं है। यदि आप किसी और के समर्थन से हमारे मातोश्री में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं, तो शिव सैनिक आक्रामक होगा, शिवसैनिक चुप नहीं रहेगा।’ इससे पहले संजय राउत ने राणा दंपत्ति को बंटी-बबली की जोड़ी बताया था।

Tags: Hanuman ChalisaMaharashtra NewsMatoshreeMumbai NewsNational newsnavneet rananews hindi todaynews in hindiTodays NewsUddhav Thakrey
Previous Post

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद ईदगाह में नहीं बजे लाउडस्पीकर, बिना माइक के अदा हुई जुमे की नमाज

Next Post

एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, घर को किया आग के हवाले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल-भारत सीमा पर स्थापित शहीद स्मारक देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक: धामी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹63 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

01/09/2026
Next Post

एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, घर को किया आग के हवाले

यह भी पढ़ें

Love Jihad

इस जिले में आया लव जिहाद का मामला, युवक-युवती हिरासत में

27/06/2021
krishna janmastmi

जन्माष्टमी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, बाल गोपाल दिलाएंगे कष्टों से मुक्ति

05/09/2023
Power Cut

इस साल गर्मी में नहीं होगा पावर कट, केंद्र सरकार का ये है मास्टर प्लान

13/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version