• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषभ पंत को अंपायर से पंगा लेना पड़ा महंगा, मिली ये सजा

Writer D by Writer D
23/04/2022
in खेल
0
Rishabh Pant

Rishabh Pant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स (DC)  के कप्तान, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत लेवल 2 का अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।

पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर और सहायक कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है। शार्दुल पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ठाकुर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 2 के अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।

आमरे पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाएगा। आमरे ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 2 के अपराध और सजा को स्वीकार कर लिया है।

पाकिस्तान से ली डिग्री तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने दी चेतावनी

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी छह गेंदों में 36 रनों की जरूरत थी, रोवमैन पॉवेल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को ओवर की पहली तीन गेंदों में छक्का लगाया। तीसरी गेंद में, उन्होंने जो छक्का लगाया, वह फुलटॉस गेंद कमर के ऊपर थी, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और टीम प्रबंधन के अनुसार फुल टॉस नो-बॉल थी। लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने नो-बॉल नहीं दी और यहां तक कि थर्ड अंपायर से सलाह लेने से भी इनकार कर दिया, इसलिए पंत ने मैच को रद्द करने की धमकी दी और पॉवेल और कुलदीप यादव दोनों को मैदान से बाहर आने के लिए कहा। इसके अलावा सहायक कोच प्रवीण आमरे भी मैदान में घुस गए और अंपायर से बहस करने लगे। जिसके बाद ये सख्त एक्शन लिया गया।

Tags: Delhi CapitalsIPLipl 2022rishabh pant
Previous Post

Google ने खास Doodle बनाकर मशहूर पेंटर को किया याद

Next Post

सिनेस्टार सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post

सिनेस्टार सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

यह भी पढ़ें

fire in garbage

इमामबाड़े के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

21/01/2021
कांग्रेस Congress

बैठक-बैठक खेलकर अन्नदाता को उलझना चाहती है सरकार : कांग्रेस

08/01/2021

असम और मेघालय सरकार के बीच लंबित सीमा विवाद को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version