• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गो-वे बाइक कंपनी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। इलेक्ट्रिक स्कूटी योजना (बाइक टैक्सी) शुरू करने के नाम पर अरबों रुपये का घोटाला करने के मामले में  गो-वे बाइक  कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता कुणाल सेन को नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। इसके माता-पिता को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी गौतमबुद्ध नगर से भागकर मुंबई में छिपा था। उसकी मां की अभी हाल ही में जमानत हुई है। वह अपनी मां से मिलने के लिए गौतमबुद्ध नगर आया था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना बीटा-2 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 के जून माह में लोगों ने जनपद गौतमबुद्ध नगर व अन्य जगहों पर दर्जनभर मुकदमा दर्ज करवाया। उनका आरोप था कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के जेएनएच प्लाजा साइट-4 में स्थित गो-वे इंडिया कंपनी ने इलेक्टÑिक स्कूटी योजना शुरू की। इस कंपनी के मालिक अनिल सेन, उनकी पत्नी मीनू सेन व बेटे कुणाल सेन हैं।  उन्होंने बताया कि  क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया  के उद्देश के साथ शुरू की गई इस योजना में लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराये गये। कंपनी ने 62 हजार रुपये निवेश करने पर एक साल में धन दोगुना करके पैसे देने का वादा किया। यह पैसा एक साल में किस्तों में निवेशकों को वापस किया जाना था।

उन्होंने बताया कि मोटे मुनाफे के लोभ में 17 हजार से ज्यादा लोगों ने उक्त कंपनी में निवेश किया। कुछ दिनों तक इन ठगों ने निवेशकों के खाते में पैसा भेजा, लेकिन कुछ दिनों बाद इन्होंने किस्त देनी बंद कर दी।  उन्होंने बताया कि बुलंदशहर निवासी नितेश शर्मा सहित दर्जन भर लोगों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए पूर्व में मीनू सेन तथा अनिल सेन को गिरफ्तार किया था। मुख्य कर्ताधर्ता कुणाल सेन फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह घोटाला करने के बाद मुंबई भाग गया था, लेकिन अपनी मां से मिलने के लिए गौतमबुद्ध नगर आया था।

Tags: crime newsNoida news
Previous Post

स्विमिंग पूल से मिला 13 वर्षीय किशोरी का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जेल प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
terrorists
क्राइम

Opration Pimple: कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी ने काशी में आठ के मूलांक को बनाया खास

08/11/2025
PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi.
Main Slider

आस्था और विकास का संगम है वंदे भारत नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Next Post
Former IPS Amitabh Thakur

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जेल प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने भारी वर्षा को लेकर जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

17/07/2022
Accident

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

27/09/2021
Headley gave a big statement after WTC win, said New Zealand team....

WTC जीत के बाद हैडली ने दिया बड़ा बयान, बोले न्यूजीलैंड टीम….

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version