• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने अंशकालिक अनुदेशकों को दिया तोहफा, मानदेय में किया इजाफा

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मंत्रिमंडल ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के संचालन, एंबुलेंस तथा गश्ती वाहन की उपलब्धता से संबंधित निविदा को भी अनुमोदन दे दिया।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग 27,555 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय को सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।

सभी मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक करें अपनी संपत्ति : सीएम योगी

उन्होंने बताया, कि इसके अलावा बेसिक स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत भोजन बनाने वाले 3,77,520 रसोईयों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये करने का भी प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पारित किया गया है। साथ ही सभी महिला रसोइयों को साल में एक बार साड़ी और पुरुष रसोइयों के लिए पैंट-शर्ट की व्यवस्था के लिए 500-500 रुपये की धनराशि देने का फैसला भी लिया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के सिलसिले में मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थापित टोल प्लाजा के संचालन, पथ कर के संग्रहण तथा छह एंबुलेंस और 12 गश्ती वाहन आवश्यक कर्मियों के साथ उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी के चयन के संबंध में निविदा को मंजूरी दी गई।

एक्सप्रेस-वे पर पथ कर कब से वसूला जाएगा, इस सवाल पर नंदी ने बताया, कि कैबिनेट ने निविदा को मंगलवार ही मंजूरी दी है। अभी इसका अनुबंध तैयार होगा और जितनी जल्दी हो सकेगा पथ कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस अवसर पर बताया कि  कैबिनेट की बैठक में कुल नौ प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कैबिनेट में पारित किए गए एक अन्य प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश अब अपने स्तर पर लगभग 10 लाख लीटर एचपीएलसी लिक्विड का उत्पादन करेगा।

यह एक प्रकार का इथेनॉल है जिसका इस्तेमाल रसायनिक प्रयोगशालाओं में किया जाता है। राज्य सरकार अभी तक चीन से इसका आयात करती थी। खन्ना ने बताया कि कैबिनेट ने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष    (रूरल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट फंड) के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की लागत में उनका पांच वर्षों का अधिकतम 10 फीसदी अनुरक्षण व्यय शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

KV से खत्म हुआ सांसद-शिक्षा मंत्री का कोटा, कोरोना में निराश्रित होने वालों को मिलेगी सेट

उन्होंने बताया कि विधानसभा के सत्र में समय-समय पर आने वाले सरकारी प्रस्तावों, चाहे वह संकल्प हों, कोई विधेयक हों या कोई अन्य प्रस्ताव हों, उसके लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति के गठन की अनुमति भी दी गयी है। इस समिति में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह और धर्मपाल सिंह भी सदस्य होंगे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

KV से खत्म हुआ सांसद-शिक्षा मंत्री का कोटा, कोरोना में निराश्रित होने वालों को मिलेगी सेट

Next Post

IPL 2022: राजस्थान ने 29 रनों से बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post

IPL 2022: राजस्थान ने 29 रनों से बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

यह भी पढ़ें

Budget 2021- Defence Sector

Budget 2021: कोविड के चलते रक्षा क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी, कुल आवंटन 478195 करोड़ रुपए

01/02/2021
Shubman Gill-Riddhima

शुभमन गिल से शादी की बात पर रिद्धिमा ने तोड़ी चुप्पी, कही बात

01/06/2024
Tax

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि

23/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version