• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
28/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। सत्ता का अहंकार भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वे कानून का शासन नहीं अपनी मनमर्जी का शासन चलाने को बेकरार है।

शासन-प्रशासन सरकार की मंशा के अनुसार जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जनता के प्रतिनिधि ही सरकार के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। परेशान जनता अब भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।

इसका जीता जागता सबूत बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार को भाजपा विधायक केतकी सिंह के लोगों ने रोक दिया। सत्ता की हनक में अवैध निर्माण के संरक्षण का यह कोई पहला उदाहरण नहीं है। कई स्थानों पर ऐसी कहानी दोहराई गई है।

 यूपी में अपराधियों के हौसले बुलन्द  : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से मना करने पर दबंग भाजपा नेता दक्ष जोशी ने साथियों के साथ मिलकर दारोगा से अभद्रता की। यूपी में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। राजनीतिक प्रश्रय पाकर भाजपाई कार्यकर्ता अब कानून को अपने हाथ में लेने के साथ ही बेलगाम होकर कानून के पालनहारों पर सरेआम हाथ भी उठा रहे हैं।

कन्नौज में जांच के लिए गई महिला दारोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। बरेली में दारोगा ने युवती से दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। जब पुलिस ही बहन बेटियों और महिलाओं का उत्पीड़न करेगी तो उन्हें इंसाफ कौन देगा? विज्ञापनों में झूठा प्रचार करने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी के लॉ-एण्ड-आर्डर की सच्चाई जनता के सामने है।

प्रदेश की पुलिस अपने हाथ में कानून लेकर फैसले कर रही : अखिलेश (Akhilesh Yadav)

समाजवादी सरकार में जहां यूपी डायल 100 की पुलिस सेवा अपराध नियंत्रण के लिए दी गई थी। वहीं, भाजपा सरकार की पुलिस कहीं भी, कभी भी लोगों को मृत्यु बांटने का काम निरन्तर कर रही है। प्रदेश की पुलिस अपने हाथ में कानून लेकर फैसले कर रही है। कानपुर में पुलिस पिटाई से युवक की मृत्यु हो गई। शासन और प्रशासन के संरक्षण में नागरिकों की हत्याएं हो रही हैं, ऐसे में कोई कैसे सुरक्षित रह सकता है? कानून को अपना काम करने नहीं दिया जा रहा है।

बरेली में नशे में धुत सिपाही ने गरीब की गुमटी में कार घुसा दी। सच तो यह है कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन अहंकार के नशे में धुत है। जनता बेचारी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। उन्हें न्याय देने वाला कोई नहीं है।

BJP के माइक्रो डोनेशन आभियान में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दूसरे स्थान पर

मायावती बोलीं- मैं PM या CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन….

Tags: akhilesh yadavlive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

राज्य में जल्दी ही गठित होगा इको-रूरल टूरिज्म बोर्ड

Next Post

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
cm yogi

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Women's Crime

महिला अपराधों के निस्तारण में उप्र का वर्चस्व बरकरार

10/07/2023
Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद के करीबी का कारनामा, 45 बीघा जमीन पर कर दी अवैध प्लाटिंग

23/07/2021
Jyotiraditya Scindia

अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुई 30 दिसंबर की तारीख

30/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version