• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निकायों में चौराहों को पीपीपी मॉडल के माध्यम से सुंदरीकृत कराएं : एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं, अब इसे श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए । नगर निगम व निकायों में चौराहों को पीपीपी माडल के माध्यम से सुंदरीकृत कराया जाय। यह बात अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग ने कही। वे शनिवार को विकास भवन में आयोजित मंडल की समस्त निकायों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि नगर निकायों के सुंदर व्यवस्थापन के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों, नगर निगम के रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले बेहतर सेवाएं मिलें और उन्हें बेहतर अनुभव हो, उनकी क्वालिटी ऑफ़ लाइफ बेहतर हो, इस पर फोकस करते हुए कार्य करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनसुनवाई करने के भी निर्देश दिए सुनवाई के लिए नियत स्थान, समय व दिन की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों को भी सुनवाई में आमंत्रित अवश्य करें।

मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने की समीक्षा

मंत्री (AK Sharma) ने समीक्षा के दौरान झांसी नगर निगम सहित मंडल की समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों से बात करते हुए निकायों में हो रहे कायाकल्प, नालियों की सफाई, डोर टू डोर कचरा उठाने, गंदगी के कारण मच्छर ना आए उस पर किए जा रहे कार्य, रोजगार, स्वनिधि, सरकारी भूमि पर कब्जे को कब्जा मुक्त कराना, ऐसे तालाब जो गंदगी से भर गए हैं उन्हें साफ कराते हुए उनमें जल संरक्षण करना आदि कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने (AK Sharma) नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में बने चौराहों को पीपीपी मॉडल से सौंदर्यीकरण और उनके विकास कराए जाने का सुझाव दिया। निकायों की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने विज्ञापन एक अच्छा स्रोत हो सकता है, की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि निकायों में भी होल्डिंग आदि लगाए जाने की व्यवस्था लागू करें ताकि निकाय आत्मनिर्भर हों। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में साइन बोर्ड लगाने की परम्परा नहीं है, अतः साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में समस्या ना हो।

एक मई से बढ़ेगी बिजली की उपलब्धता

मंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए समस्त निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए प्रेरित करें ताकि ट्रांजैक्शन करने पर उन्हें कैशबैक मिले और उन्हें अधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने इस योजना अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों के खाते खुलवाए जाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने नगर निगम झांसी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि नगर में छोटे और बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जाएगी। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, पिंक टॉयलेट की जानकारी देते हुए साफ सफाई के बारे में बताया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निगम में कराए गए 28 कार्यो की भी जानकारी दी जिस पर लगभग 17 करोड़ रूपए खर्च किए गए।

बैठक में नगर आयुक्त ने अमृत योजना अंतर्गत बनाए जा रहे पार्क एवं झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की बिंदुवार जानकारी दी। नगर निगम सीमा अंतर्गत संचालित को आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश हेतु आवश्यक सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि 2078 गोवंश संरक्षित है, भरण पोषण हेतु हरा एवं भूसा चूनी चोकर की पर्याप्त उपलब्धता है। गोवंश हेतु तीन शेड तथा साफ-सफाई नियमित की जा रही है।

समीक्षा बैठक में जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के नगर पालिका, नगर पंचायतों के समस्त अधिशासी अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार पांडेय, एसडीएम/ईओ अंकुर कौशिक, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी बरुआसागर कल्पना शर्मा, मऊरानीपुर संतोष कुमार सहित समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी जल निगम जल संस्थान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

पोर्टल को सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ किया गया है इंटीग्रेट

Tags: ak sharmaLucknow Newsup newsअरविंद कुमार शर्मा
Previous Post

एक मई से बढ़ेगी बिजली की उपलब्धता

Next Post

अनपरा उत्पादन गृह हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कोयले की होगी आपूर्ति : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Next Post
AK Sharma

अनपरा उत्पादन गृह हेतु 10 लाख मीट्रिक टन कोयले की होगी आपूर्ति : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Dr. Tazin Fatima

तंजीम फातिमा ने स्वार से भरा पर्चा, बेटे अब्दुल्ला आजम के नामांकन पर लटकी तलवार

27/01/2022
Kohli

कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, ट्वीट कर दी जानकारी

15/01/2022
rape

कानपुर: छ्ह वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप की आशंका, दो आरोपी गिरफ्तार

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version