• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक मई से बढ़ेगी बिजली की उपलब्धता

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भीषण गर्मी (Heat) के चलते बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने एक मई से लगभग दो हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली (electricity) का इंतजाम किया है।

सिक्किम एवं हिमाचल प्रदेश से 400 मेगावाट हाइड्रो पावर जुटाने के अलावा बैंकिंग (पूर्व में दी गई बिजली के बदले अब बिजली (electricity) लेने की व्यवस्था) की 325 मेगावाट विद्युत मध्य प्रदेश से और लगभग 283 मेगावाट बिजली राजस्थान से मिलने की संभावना है।

इसी तरह बिडिंग के जरिए भी 430 से 950 मेगावाट बिजली (electricity) की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में केंद्रीय सेक्टर से 332 मेगावाट, राज्य सेक्टर से 118 मेगावाट तथा अन्य श्रोतों से 331 मेगावाट की उपलब्धता 29 अप्रैल से बढ़ी है।

यूपी में अब भूगर्भ जल की बूंद-बूंद की निगरानी करेगी राज्य सरकार

भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली (electricity) की मांग बेतहाशा बढ़ी है। वर्तमान में प्रदेश की मांग लगभग साढ़े बाइस हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रदेश में बिजली (electricity) आपूर्ति को सामान्य रखने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए पावर कारपोरेशन रिकार्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

इसके लिए बिजली उत्पादन की जो इकाइयां तकनीकी या किसी अन्य कारणों से बन्द हैं, उन्हें भी शीघ्र चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। हरदुआगंज एवं बारा की बन्द इकाइयों को ठीक कर पुनः चालू किया गया है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रीवेन्टिम मेनटेनेन्स एवं क्षमता वृद्धि का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही बिजली आपूर्ति की गहन मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी वितरण निगमों में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम कार्यरत हैं।

उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। स्थानीय खराबी को कम से कम समय में ठीक कराने की कोशिश की जा रही है। अप्रैल माह में 1912 टोल फ्री नम्बर पर पूरे प्रदेश से 17000 शिकायतें मिलीं, जिसमें 16418 का निस्तारण कर दिया गया है। इसी तरह 180000 शिकायतें बिजली आपूर्ति से संबंधित प्राप्त हुई, इसमें भी 177838 का निस्तारण कर दिया गया।

योगी सरकार नर्सिंग पैरामैडिकल में करेगी गुणात्‍मक सुधार

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

जश्ने आजादी तक लबालब होंगे अमृत सरोवर

Next Post

निकायों में चौराहों को पीपीपी मॉडल के माध्यम से सुंदरीकृत कराएं : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
ak sharma

निकायों में चौराहों को पीपीपी मॉडल के माध्यम से सुंदरीकृत कराएं : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

tamarind

अगर आप भी करती है इमली का अधिक सेवन, तो हो जाए सावधान

07/09/2021
CM Yogi

बुद्ध की धरा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया 1885 करोड़ की 551 विकास परियोजनाओं का उपहार

15/03/2024
Popular messaging app WhatsApp and Telegram woke up on Twitter

पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप और टेलीग्राम ने ट्वीटर पर किया घमासान युद्ध

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version