• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौत

Writer D by Writer D
06/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव के रॉयल कान्वेंट इंटर कालेज में परिसर में गुरुवार को स्कूल बस ने कुचल (Crushed) दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौत (Death) हो गई। सूचना पर परिजनों और लोगों ने स्कूल पर हंगामा करते हुए प्रबंधक के साथ मारपीट की तथा बस में तोड़फोड़ की, वहीं बीएसए ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के गेट पर सील लगा दी।

चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव निवासी अरुण कुमार का छह वर्षीय बेटा आयुष रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज चमरावल में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार को आयुष स्कूल के मैन गेट के पास खड़ा था। उसी दौरान चालक तेजी के साथ स्कूल परिसर में बस लेकर पहुंचा और मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। मृत बच्चे को देखकर परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने स्कूल के प्रबंधक के साथ मारपीट करते हुए स्कूल बस में तोड़फोड़ की। स्कूल बस से बच्चे की कुचलने की जानकारी पर बागपत और खेकड़ा सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग डटे रहे।

पीड़ित परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। दोपहर के समय डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से उपरोक्त मामले की उचित कार्रवाई करने के आश्वासन दिया।

शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं बीएसए राघवेंद्र सिंह ने स्कूल में क्राइम सीन होने के कारण तत्काल प्रभाव से राॅयल कान्वेंट स्कूल चमरावल को सील किया गया। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

लाखों की चरस सहित हिस्ट्रीशीटर मेंटल गिरफ्तार

Next Post

प्रबोध गुप्ता की हत्या में फरार सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Police Encounter

प्रबोध गुप्ता की हत्या में फरार सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री

17/03/2025
delhi riots

दिल्ली दंगा मामले में 9 लोग दोषी करार, तीन साल पहले 53 की हुई थी मौत

14/03/2023
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने दी सौगात: कृषि उपज मंडियों में 6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

13/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version