• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी मस्जिद केस: मंदिर पक्ष की वादी वापस लेंगी अपना केस

Writer D by Writer D
08/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi

Gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Masjid case) में हिन्दू पक्ष की तरफ से 5 वादी में से एक राखी सिंह (Rakhi) कल (सोमवार) अपना केस वापस लेंगी, हालांकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि बाकी 4 वादी अपने रुख पर कायम हैं और वो केस चलाएंगी। फिलहाल हिन्दू पक्ष के वकील और अन्य पदाधिकारी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

4 वादी जिन्होंने केस जारी रखने का फैसला किया है, उनमें सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और रेखा पाठक शामिल हैं। उधर, राखी सिंह के केस वापस लेने के निर्णय के पीछे का कारण स्प्ष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi) में सर्वे के दौरान विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन वादी पक्ष की ओर से मौजूद नहीं थे। इसके बाद ही फूट की आशंका बढ़ गई थी।

गौरतलब है कि इस केस की अगुवाई करने वाली संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ ने शनिवार को ही अपने लेटर हेड पर जानकारी को साझा करते हुए विधि सलाहकार समिति को भंग कर दिया था।

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस में कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, दिए ये आदेश

दरअसल 18 अगस्त 2021 को वाराणसी की 5 महिलाएं श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजन-दर्शन की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचीं थीं। महिला वादियों ने कोर्ट से कहा था कि श्रृंगार गौरी मंदिर में पहले की परंपरा के मुताबिक, साल में 2 बार ही पूजा होती थी। लेकिन इन महिलाओं की मांग है कि अब परिसर में मौजूद अन्य देवी देवताओं की रोजाना पूजा अर्चना में बाधा ना आए।

कोर्ट में आई इस अपील पर सिविल जज ने परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए हैं और 10 मई को इस पर रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि इससे पहले लगातार तीन दिन तक होने वाला सर्वे मुस्लिम पक्ष के विरोध के चलते दो दिन तक ही हो पाया था। अब इस मामले में सोमवार को ही सुनवाई होनी है।

ज्ञानवापी मस्जिद व काशी विश्वनाथ विवाद

Tags: banaras indiagyanvapi mosquehindi newsIndia News in HindiKashi vishwanathLatest India News UpdatesNEWSnews in hindinewsganjnewsganj.comup newsUttar Pradesh News
Previous Post

Mother’s Day: ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, जानिए किस उम्र में दिया बच्चे को जन्म

Next Post

भारतीय सेना में शामिल होने का है सपना, तो फटाफट यहां करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
Army

भारतीय सेना में शामिल होने का है सपना, तो फटाफट यहां करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Meher Castelino

नहीं रही पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो, 81 साल की उम्र में हुआ निधन

18/12/2025

अंकिता लोखंडे का सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज

06/12/2020
NIA

NIA का आतंकियों पर एक्शन, छह स्थानों पर मारा छापा

14/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version