• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही : अखिलेश

Writer D by Writer D
08/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh) ने रविवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल दिया है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर रोज महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में आम आदमी की कमर बुरी तरह टूट चुकी है। पहले पट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम बढ़े अब दवाएं, खाद्य पदार्थ, परिवहन सभी कुछ महंगा हो गया है। भाजपा की आर्थिक कुनीतियों के चलते हर घर की आय में कमी आई है, बेरोजगारी बढ़ रही है, कामधंधे ठप्प हैं। भाजपा ने देश को अंधकारमय भविष्य की ओर धकेल दिया है।

उन्होने कहा कि एक बार फिर घरेलू गैस सिलेण्डर 50 रूपए महंगा हो गया है। घरेलू गैस के दामों में जिस तरह वृद्धि हो रही है उससे घरेलू अर्थव्यवस्था पर गम्भीर प्रभाव पड़ा है। घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई का असर यह भी हुआ है कि बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा भी बाधित हुई है। हर दिन लूट रही भाजपा सरकार की ‘डबल डकैती‘ साबित हो रही है।

जुल्म इतना बुरा नही है जितना खामोशी है बोलना सीखो : ओमप्रकाश राजभर

सपा अध्यक्ष (Akhilesh) ने कहा कि अभी रिजर्व बैंक ने अपना रेपोरेट बढ़ाने की घोषणा की। कई बैंकों ने घर-कार लोन महंगा कर दिया है। इससे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। लाखों कर्जदारों की हालत बिगड़ जाएगी। इसके साथ ही दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। कई गम्भीर बीमारियों की दवाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मधुमेह-दिल और कैंसर जैसी बीमारियों के मरीजों को रोज दवा खानी पड़ती है। ऐण्टीबायोटिक और स्टेराइड दवाओं की किल्लत हो रही है।

उन्होने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही है। बैंकों में जमा वरिष्ठ नागरिकों की जमा पूंजी से उनका निजी खर्च चलता है, भाजपा सरकार ने उस पर भी हथौड़ा चला दिया है छोटी जमा पूंजी वाले अब बैंकों से महंगा कर्ज लेकर भी सिर पर छत का सपना पूरा करने में समर्थ नहीं हो सकेंगे। भाजपा की कुनीतियों से गरीब अब गरीबी के दलदल में और गहरा धंसेगा जबकि भाजपा के पूंजीपति मित्र और ज्यादा मालामाल हो जाएंगे।

मदरसे में पढ़ने गए मासूम के साथ कुकर्म, मुफ्ती पर लगा आरोप

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

जुल्म इतना बुरा नही है जितना खामोशी है बोलना सीखो : ओमप्रकाश राजभर

Next Post

…. मुझे मृत्यु मत देना, नागपुर में बोले अरविंद केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Next Post
arvind kejriwal

.... मुझे मृत्यु मत देना, नागपुर में बोले अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

massive fire

मंडी समिति की दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का अनाज जला

29/06/2022
Murder

प्रेम-प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

31/01/2023

हमने तीन करोड़ गरीबों को लखपति बना दिया : पीएम मोदी

05/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version