• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

…. मुझे मृत्यु मत देना, नागपुर में बोले अरविंद केजरीवाल

Writer D by Writer D
08/05/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नागपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) महाराष्ट्र पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नाम लिए बगैर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला। केजरीवाल ने महाराष्ट्र में स्कूलों की खस्ताहाल व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया।

अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम राजनीति में अपना कॅरियर बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना कॅरियर छोड़कर आए हैं। हम भारत मां के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता पाने के लिए नहीं, देश बचाने के लिए राजनीति में आए हैं। केजरीवाल Arvind Kejriwal) ने कहा कि भगवान से बस दो ही चीजें मांगता हूं। पहला ये कि मेरा भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। दूसरा ये कि जब तक भारत को दुनिया का नंबर वन देश नहीं बना लेता तब तक मुझे मृत्यु ना दें।

मुझे राजनीति नहीं, काम करना आता है : Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुझे बल्कि बस काम करना आता है। हमें चोरी करना, भ्रष्टाचार करना, दंगा करना, गुंडागर्दी करना नहीं आता। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें स्कूल और अस्पताल बनाना आता है। उन्होंने महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश की सरकार पर भी हमला बोला।

हमें गाली देते हैं दूसरे दलों के लोग : Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों का हाल बहुत खराब है। पहले दिल्ली में भी ऐसा ही हाल था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। 12 वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के नतीजे 97 फीसदी आए हैं। उन्होंने दावा किया कि चार लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूल में आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे दूसरे दलों के लोग खूब गाली देते हैं। वे कहते हैं कि हम फ्री देते हैं।

भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही : अखिलेश

गरीब को फ्री शिक्षा देता हूं तो गलत क्या : Arvind Kejriwal

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर गरीब को फ्री में शिक्षा देता हूं तो क्या गलत करता हूं। अगर गरीब को फ्री इलाज की सुविधा दे रहा हूं तो क्या गलत है। फ्री मे योग करवाता हूं, बिजली देता हूं तो बीजेपी वाले बोलते हैं। उन्होंने कहा कि अब हमने कह दिया है कि जिसको नहीं चाहीए, वो फ्री बिजली ना ले। केजरीवाल ने कहा कि हम देश की 130 करोड़ जनता का गठबंधन बनाएंगे।

Tags: Arvind KejriwalMaharashtra Newsnagpur news
Previous Post

भाजपा राज में जनता दिन-ब-दिन कंगाल होती जा रही : अखिलेश

Next Post

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

यह भी पढ़ें

Suspended

खराब परफारमेंस पर आशीष गोयल का एक्शन, किदवई नगर के के एक्सईएन को किया निलंबित

01/08/2024

एम्स नॉरसेट परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

15/11/2021
CM Dhami

विधायक ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version