• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 24 घंटों में 179 नए केस की हुई पुष्टि, 231 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona Active Case

corona Active Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में एक्टिव केस(Active Case) की संख्‍या में इजाफा होने के बाद भी अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या न के बराबर है।

सं‍क्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्‍धता, टेस्‍ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश के हालात बेहतर हैं। बीते 07 मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस(Active Case) थे लेकिन एक बार  फिर से नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है।

प्रदेश में मंगलवार को पॉजिटिविटी दर 0.03 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तौर पर नियंत्रण में है। फोर टी रणनीति (ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण) की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1,432 एक्टिव केस (Active Case) हैं। इसमें 1374 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 179 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई।

सीएम योगी का कोरोना काल में ट्रेस ,टेस्ट और ट्रीट का मंत्र रहा क़ामयाब

गौतमबुद्ध नगर में 56, गाजियाबाद में 37, लखनऊ में 21 नए संक्रमण के केस मिले। इस बीच 231 लोगों ने कोरोनो संक्रमण को मात दी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍चस्‍तरीय बैठक में आला अधिकारियों को टेस्टिंग की संख्या को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि जिन जिलों में दहाई अंक में नए केस की पुष्टि हो रही है वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने आला अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य करें और इसका प्रभावी अनुपालन कराएं।

18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को दी जा चुकी कम से कम एक डोज

उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज दी जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है, जबकि 89.86 प्रतिशत वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.85 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक और 69.80 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। जिनको दूसरी डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है।

प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात नियंत्रण में : सीएम योगी

Tags: corona in UPLucknow Newsup news
Previous Post

सरकार की पहल से रोशन हो रही ग्रामीण और शहरी महिलाओं की जिंदगी

Next Post

इस दिन होगा हॉकी सिमडेगा में खिलाड़ियों का चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
Veterinary Pharmacist Association
उत्तर प्रदेश

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

23/03/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रयागराज हादसे पर CM योगी का संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

23/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

23/03/2026
Cold storage wall collapses in Prayagraj
Main Slider

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

23/03/2026
Next Post
hockey

इस दिन होगा हॉकी सिमडेगा में खिलाड़ियों का चयन

यह भी पढ़ें

Arrested

छात्र के साथ कुकर्म करने वाला मौलाना गिरफ्तार

11/05/2022
नितिन गडकरी nitin gadkari

नितिन गडकरी ने तोड़ा सबसे ज्यादा सड़कें बनवाने का रिकॉर्ड, लक्ष्य से दोगुनी सड़कें बनाई

06/09/2020

सामने वाले की इस एक चीज को भूल कर भी ना दें बढ़ावा- आचार्य चाणक्य

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version