• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में ले आए ये चीजें, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Writer D by Writer D
15/05/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर कई लोगों के साथ देखा जाता हैं कि वो दिनभर मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद भी उनके घर में बरकत नहीं रहती हैं अर्थात कमाई के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने की जो सकारात्मकता लाते हुए घर में खुशियों का संचार करें। आज हम आपको वास्तु में बताई गई ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और सभी दुख-दर्द दूर होंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में…

गणेश जी की ऐसी प्रतिमा

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और कुबेर

देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

घर में रखें यह शंख

वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है।जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।

बांसुरी

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

Tags: money vastu tipsVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

शादी में आ रही हैं बाधा, तो कर लें ये काम

Next Post

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
फैशन/शैली

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Coffee Scrub
फैशन/शैली

फेस पर निखार के लिए ट्राई करें ये स्क्रब

08/07/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक

08/07/2026
Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Next Post
Food

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें

attacked

पत्नी की निर्मम हत्या कर पति फांसी के फंदे पर झूल गया

22/06/2021
cm yogi

लेफ्टिनेन्ट कमान्डर योगेश तिवारी को सीएम योगी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

03/10/2021
CM Yogi

झांसी सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version