• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल चंद्र ग्रहण पर दिखेगा Blood Moon, जानें सूतक काल

Chandra Grahan

Writer D by Writer D
15/05/2022
in फैशन/शैली, धर्म
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) सोमवार, 16 मई को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो दुनियाभर के कई देशों में नजर आने वाला है। वैज्ञानिक इसे ‘ब्लड मून’ भी कह रहे हैं। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो उस वक्त होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक देती है। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कब, कहां और कैसे दिखेगा और 16 मई को दिखने वाला ब्लड मून क्या होता है।

कब दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan)

भारतीय समयानुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 16 मई 2022 दिन सोमवार को सुबह 07 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे से ज्यादा रहेगी।

जानें कब लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और सूतक काल

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan)

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वैज्ञानिकों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से, अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर समेत अंटार्कटिका और एशिया की कुछ जगहों से दिखाई देगा।

भारतीय कैसे देख सकते हैं यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)

भारत में यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखाई नहीं देगा। लेकिन अगर इस खगोलीय घटना को आप देखना चाहते हैं तो 16 मई को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं। या फिर सीधे नासा की वेबसाइट (nasa।gov/nasalive) पर जाकर भी इसे देखा जा सकता है।

जानिए कब है चंद्र ग्रहण और प्रभाव

कैसा नजर आएगा ब्लड मून? (Blood Moon)

सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की घटना होती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के किनारों से होकर चांद तक पहुंचती है तो इसका नीला और हरा रंग वातावरण में बिखर जाता है, क्योंकि इनकी वेवलेंथ कम होती है। जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। ऐसे में चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देने लगता है। इसे ब्लड मून कहते हैं।

Tags: blood moonchandra grahanchandra grahan 2022chandra grahan datechandra grahan time
Previous Post

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से दी शिकस्त

Next Post

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
hands
फैशन/शैली

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू दूर करने के लिए करें ये उपाय

24/06/2026
Cloves
फैशन/शैली

रात को लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

24/06/2026
Next Post
yogi

चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय नहीं सेवा का भाव होना जरूरी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Raj Kundra

64 दिन बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा, 50 हजार मुचलके पर मिली थी जमानत

21/09/2021
Matikala Festival 2025 inaugurated at Khadi Bhawan

परंपरा और नवाचार का संगम है माटीकला महोत्सव: राकेश सचान

10/10/2025
dry dates and milk benefits

जानें सर्दियों में छुहारे वाले दूध के सेवन के फायदे

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version