• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस एक व्हिस्की की बोतल से पूरा मोहल्ला पी सकता है शराब, कीमत सुनकर नशा हो जाएगा उड़न छू

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
whiskey bottle

whiskey bottle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दुनिया में शराब के साथ शराब की बोतलों की चर्चा भी कम नहीं है। कहीं हीरे जड़ी हुई बोतल मिलती है तो कहीं डिजाइन की वजह से बोतल चर्चा में रहती है। लेकिन, व्हिस्की की एक ऐसी बोतल (Whiskey Bottle) भी है, जो अपना साइज की वजह से खबरों में रहती है। अभी इस वक्त वो नीलामी की वजह से सुर्खियों में है और नीलामी में इसकी कीमत करोड़ों में लगाई गई है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये शराब की बोतल (Most Largest Whiskey Bottle) कितनी बड़ी होगी कि जिसके करोड़ों रुपये मिले है। वैसे इस बोतल में लीटर के हिसाब से नहीं बल्कि गैलन के हिसाब से शराब भरी जाती है और इसकी साइज ही इसकी खास बात है।

ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस बोतल की कितनी साइज है और इसमें कितनी शराब भरी जा सकती है। इसके अलावा ये भी जानेंगे कि जब इसकी नीलामी हुई तो इस पर कितनी बोली लगी और इसमें क्या कुछ खास है…

कितनी शराब आ जाती है?

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर इस बोतल (Whiskey Bottle) की बात करें तो इसमें 86 गैलन तक शराब भरी जा सकती है। 1 गैलन का मतलब है कि 4.5 लीटर यानी 86 गैलन की क्षमता वाली बोतल में 363 लीटर है। यानी इस बोतल में करीब 363 लीटर शराब आ सकती है। बताया जा रहा है कि यह बोतल 444 स्टैंडर्ड साइज की बोतल के बराबर है। अब आप सोचिए कि करीब 450 बोतल जितनी शराब सिर्फ एक बोतल में ही आ जाएगी, जो एक टंकी के बराबर है।

कितनी बड़ी है बोतल (Whiskey Bottle)?

ये तो आप समझ गए होंगे कि जिस बोतल में साढ़े तीन सौ लीटर शराब आ रही है, तो वो बोतल काफी बड़ी होगी। यह बोतल करीब 6 फीट लंबी है और अगर चौड़ाई की बात करें तो किसी एवरेज आदमी की चौड़ाई से दोगुना है। इतनी बड़ी बोतल का नाम भी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जा चुका है और ये दुनिया की सबसे बड़ी स्कोच बोतल है। यह बोतल करीब 32 साल पुरानी है। व्हिस्की की इस बोतल का नाम द इंट्रेपिड (The Intrepid) है।

यासीन मलिक को सजा और पाकिस्तान की तड़प

कितने रुपये में बिकी ये बोतल (Whiskey Bottle)?

अब बात करते हैं इसकी कीमत की। इस बोतल की 25 मई को नीलामी की गई थी, जिसमें इस बोतल की काफी बोली लगी है। ये बोतल 1.4 मिलियन डॉलर की बिकी है यानी 10 करोड़ रुपये। जी हां, इस बोतल की कीमत 10 करोड़ रुपये है और इसके साथ ही ये दुनिया की सबसे महंगी शराब की बोतल में भी शामिल हो गई है।

हार के बाद भी केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

दुनिया की सबसे महंगी शराब

अब बात करते हैं सबसे महंगी शराब की बोतल की, जिसकी कीमत है 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 26 करोड़ रुपये। इस शराब की बोतल का नाम Pasion Azteca है। इस बोतल पर 6400 डायमंड के साथ सफेद रंग वाइट गोल्ड और प्लेटिनम लगा है।

Tags: most largest whiskey bottlewhiskey bottle
Previous Post

यासीन मलिक को सजा और पाकिस्तान की तड़प

Next Post

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Next Post
Amy Satterthwaite

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

यह भी पढ़ें

Coucil Schools

डिजिटली एक्टिव होंगे प्रदेश के परिषदीय विद्यालय

23/06/2024
Rape

किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

10/04/2021
CA Foundation May 2026 result released

ICAI ने सीए परीक्षा की संशोधित तारीखों का किया एलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

20/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version