• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, खेल
0
Amy Satterthwaite

Amy Satterthwaite

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जिस बल्लेबाज ने 5 साल पहले कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी उसने अब संन्यास ले लिया है। जिस बल्लेबाज ने अपने क्रिकेट करियर में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड की बराबरी की, उसने संन्यास ले लिया है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की महान बल्लेबाजों में शुमार एमी सैटर्थवेट (Amy Satterthwaite) की। 35 साल की सैटर्थवेट न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अब क्रिकेट करियर को आखिरी सलाम ठोक दिया है। हैरानी इस बात को लेकर है कि उनके संन्यास की वजह ना तो उनकी उम्र और ना ही फॉर्म बनी है। बल्कि वो वजह है सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह नहीं मिलना।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली सैथर्टवेट (Amy Satterthwaite) ने साल 2018 और 2019 में टीम की कप्तानी भी की है। उन्होंने साल 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब से अब तक 145 वनडे और 111 T20 इंटरनेशनल खेल चुकी है। सैथर्टवेट न्यूजीलैंड के लिए वनडे में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में वो सूजी बेट्स के बाद आती है। सूजी ने जहां 5000 से ऊपर रन बनाए हैं। वहीं सैथर्टवेट ने 4,639 रन बनाए हैं।

संगकारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

एमी सैथर्टवेट ने अपने वनडे करियर में कुल 7 शतक जमाए हैं, जिसमें से लगातार 4 शतक उन्होंने 5 साल पहले यानी साल 2017 में बनाते हुए श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सैथर्टवेट उस दौरान लगातार 5वां शतक भी लगाने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन 15 रन से चूक गई।

हार के बाद भी केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

सेंट्रल करार में नाम नहीं होने पर लिया संन्यास

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2022-23 सीजन के लिए खिलाड़ियों के साथ हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में एमी का नाम नहीं था। उसके बाद एमी (Amy Satterthwaite) ये कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया कि वो इससे आहत हैं पर बोर्ड के फैसले का सम्मान करती हैं।

सचिन की बराबरी पर सैथर्टवेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल का सफर तय करने वाली सैथर्टवेट ने एक मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में बगैर शून्य पर आउट हुए लगातार सबसे ज्यादा 119 इनिंग खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड गावर के नाम है। इस मामले में 96 पारियां खेल दूसरे नंबर पर रिची रिचर्डसन हैं। वहीं 91 इनिंग के साथ सैथर्टवेट और सचिन तीसरे स्थान पर है।

Tags: Amy Satterthwaitecricket enwsnewzelandsports news
Previous Post

इस एक व्हिस्की की बोतल से पूरा मोहल्ला पी सकता है शराब, कीमत सुनकर नशा हो जाएगा उड़न छू

Next Post

Covaxin को जर्मनी ने दी मंजूरी, यात्रा करने वालों अब नहीं दिखाना होगा सर्टिफिकेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
Covaxine

Covaxin को जर्मनी ने दी मंजूरी, यात्रा करने वालों अब नहीं दिखाना होगा सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें

Hair

बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए करें ये उपाय

08/12/2025
Pregnancy

ये संकेत भी बताते है की आप प्रेग्नेंट हैं

17/12/2025
Sonu Sood

कोरोनावायस को लेकर सोनू सूद ने कसी कमर, कहा-हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version