• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार के बजट (Budget) पर नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का बजट आंकड़ों का मकड़जाल है। यह बजट नहीं बल्कि बंटवारा है।

उन्होंने कहा, “इस सरकार का कहने को ये बजट छठा है, पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है।” अखिलेश ने कहा कि इस बजट में जनता से जुड़ी सहूलियतों का कोई जिक्र ही नहीं है, सिर्फ बजट राशि के आवंटन में सरकारी विभागों में पैसे का बंटवारा ही नजर आता है।

नेता प्रतिपक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में विकास सिर्फ आंकड़ों में ही दिख रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि युवा बेरोजगार और महंगाई चरम पर है। सरकार ने पिछले साल अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी। सरकार बताये कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है। निजी चीनी मिलों में कितना भुगतान हुआ है यह नहीं बताया। यह बजट दिल्ली के बजट से जोड़कर तैयार किया गया है। पिछले पांच साल में लोगों के साथ केवल धोखा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। रोजगार केवल आंकड़ों में दिखता है। शहर हो या गांव रोजगार न मिलने पर युवा निराश है। सरकार ने गेहूं, चावल, तेल और चना देने का जिनसे वादा किया था, लेकिन ये सब कहां है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें और ड्रेस का पैसा नहीं मिल पा रहा है।

UP Budget: अवस्थापना व औद्योगिक विकास को नई मजबूती मिलेगी

उन्हें सही समय से मिड डे मिल नहीं मिल रही है। जो पुरानी सरकार के काम थे वही दिखायी दे रहे हैं। सैनिक स्कूल कोई नया नहीं बना, अगर किसी सैनिक स्कूल के लिए कोई बजट दिया गया है तो बताओ। वहीं पुराने सैनिक स्कूल हैं।

चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार यह दावा करती है कि लाखों लोग लखनऊ के मेडिकल कॉलेज या अन्य मेडिकल कॉलेज में इलाज को जाते हैं। लोग इसलिए आते हैं कि जिले स्तर पर जो अस्पताल होने चाहिये थे वो बर्बाद हो चुके हैं।

कहा कि एनसीआरबी के आकड़े यह दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चियों के साथ घटनाएं हुई। महिला अपराध में यूपी नम्बर वन पर है। जिस सरकार ने लैपटॉपट में धोखा दिया हो, स्मार्ट फोन में धोखा दिया हो उससे क्या उम्मीद करेंगे।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsUP BudgetUP Budget 2022-23
Previous Post

पहले मेरे पति की हत्या करो, फिर निकाह करना…

Next Post

जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप बजट: केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Next Post
Keshav Maurya

जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप बजट: केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

CS Upadhyay

चन्द्रशेखर उपाध्याय को अनुच्छेद 348 में संशोधन किये जाने के समर्थन में 50,000 से अधिक हस्ताक्षर सौंपें

24/11/2023

इरफान पठान ने किया क्रिकेट के मैदान पर वापसी का ऐलान

02/11/2020
kareena kapoor

‘प्लक’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं करीना कपूर खान

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version