• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब सीएम योगी बदलेंगे अखिलेश के इटावा की सूरत और सीरत

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के गृह नगर इटावा को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कर योगी सरकार (Yogi Government) ने शहर की सूरत बदलने की मंशा का इजहार किया है।

योगी सरकार (Yogi Government) के नगर विकास विभाग ने अपने स्मार्ट सिटी मिशन में मिशन टू मूवमेंट की अवधारणा के अंतर्गत प्रदेश के 102 स्थानीय निकायों को भी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शामिल किया है। इन 102 मे इटावा शहर का भी नाम शामिल है। इटावा के नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात की ओर से 11 मई को पत्र जारी किया गया है। यह पत्र नगर पालिका को प्राप्त भी हो गया है । योजना के अंतर्गत केवल इटावा शहर को ही शामिल किया गया है । इटावा शहर नगर विकास विभाग की अमृत योजना में पहले ही शामिल है। इसके तहत घर-घर पाइप लाइन बिछवाकर पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत शहर के लाइन पार व लाइन आर इलाके को मिलाकर कुल 40 वार्ड आते हैं।

उन्होने बताया कि इस पर अगले निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी से बात कर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा । इसकी रूपरेखा बनाकर शासन को प्रेषित की जाएगी । जो-जो कार्य होने हैं उसके बारे में दिशा-निर्देश मिलने पर कार्य योजना तैयार की जाएगी । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए कायाकल्प साबित होगा। इससे कई नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा।

MSME के जरिए ‘हर परिवार एक रोजगार’ के लक्ष्य को साधेगी सरकार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इटावा शहर के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में जनसामान्य के लिए विभिन्न सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इससे न केवल शहर का विकास होगा बल्कि शहर का सुंदरीकरण भी होगा। चौराहे विकसित होंगे और सार्वजनिक परिवहन व अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में पर्याप्त जलापूर्ति, सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित सफाई, सक्षम शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक परिवहन, गरीबों के लिए किफायती आवास, सक्षम आइटी कनेक्टिविटी और डिजिटिलाइजेशन, सुशासन, ई-गवर्नेंस और नागरिक भागेदारी, स्वच्छ पर्यावरण, महिलाओं, बच्चों व वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे।

Tags: akhilesh yadavcm yogietawaha newsLucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’, इस जिले में लगा पोस्टर

Next Post

जोस बटलर की तूफानी पारी से टूटा RCB का दिल, 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा राजस्थान

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
rajasthan royals

जोस बटलर की तूफानी पारी से टूटा RCB का दिल, 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा राजस्थान

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो : राहुल गांधी

08/12/2020

UP ATS ने मानव तस्करी में लिप्त दो और आरोपियों को पश्चिम बंगाल से दबोचा

21/11/2021
Rajma Dosa

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

28/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version