• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह बजट नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने वाला बजट : एके शर्मा

Writer D by Writer D
01/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विधान सभा सत्र के अतिंम दिन विपक्ष को आइना दिखाते हुयेे कहा कि वर्ष 2022-2023 का बजट नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने वाला बजट है । यह बजट उत्तर प्रदेश को प्रगतिशील समाज के निर्माण के साथ आधुनिक अवस्थापना सुविधा देने के साथ -साथ तेज गति से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था को और गति देने वाला है।

उन्होंने इस बात का उदाहरण देते हुए कहा कि बजट में जो विचार है उसकी कितनी बड़ी रेंज हैं इसका उदाहरण इस बात से लगाया जा सकता है कि जहाँ पर बजट में मैनुअल एक्सवेंजर के कल्याण की बात की गयी है, वहीं प्रदेश को 21वीं सदी का आधुनिक राज्य बनाने के लिए डेल्टा सेंटर पार्क स्थापित करने और उसमें रू 20 हजार करोड़ निवेश करने की बात भी की गयी है। उसी प्रकार राज्य को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए अटल इन्डस्ट्रियल इफ्रा़स्ट्रक्चर मिशन जैसे कदम भी इसमें उठाये गये है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने बजट भाषण के अंत में वित्त मंत्री द्वारा कोड किये गये शेर को भी पढ़ा और कहा कि वित्त मंत्री ने जो कहा इसी स्याह समन्दर से नूर निकलेगा मतलब पहले की सरकारों की कालिमा, जो उनके कुशासन का परिचायक थी-ऐसी व्यापक समस्या के समन्दर से निकालने का काम वर्तमान सरकार कर रही है। मुख्य विपक्षी दल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग शिक्षा की बात करने लायक नहीं है। शिक्षा की गुणवत्ता में सबसे ज्यादा अवमूल्यन आपकी सरकार में हुआ है। उस समय आपकी सरकार में नकल एक प्रतिस्थापित व्यवस्था बन गयी थी । अगर सपा का शासन और कुछ वर्षों चला होता तो न तो पढ़ने वाले पढ़ने आते न पढाने वाले मिलते।

साथ ही उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासन में माफियाओं और गुण्डों को  संरक्षण था। उन्हीं लोगों का संवर्धन हुआ और यही कारण है कि हमारी सड़के एंव हमारा इन्फ्रास्ट्रेक्चर खराब बनता है और खराब लगता है। उन्हीं माफियाओं को कामों के  ठेके मिलते थे और वो सारा का सारा पैसा हज़म कर जाते थे। उसी पैसे से वह लोग पचास-पचास गाडियाँ और सौ-सौ गनर लेकर घुमते है और आम आदमी को भयभीत करते है।

नगर विकास मंत्री ने किया संभव पोर्टल का उद्घाटन

ऊर्जा विभाग की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के शासन में इटावा जिले के एक गॉव बिजली आती थी तो समझ लिया जाता था कि सभी गाँवों में बिजली आ रही है। उन्होंने वर्तमान महीने में उत्तर प्रदेश के इतिहास में अभी तक की अधिकतम बिजली सप्लाई की भी बात की, जो 25,436 मेगावाट है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल के पाँच वर्षों में जो अधिकतम बिजली आपूर्ति हुई है वह भी वर्तमान समय के न्यूनतम विद्युत आपूर्ति (नॉन पीक डिमाण्ड) से कम है। इतना ही नहीं सपा  शासन के किन्हीं 02 वर्षों के पीक डिमाण्ड को जोड़कर अधिकतम सप्लाई देखी जाय  तो  भी वह हमारी वर्तमान महीने की पीक डिमाण्ड से कम होता है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि योगी सरकार के पहले की सरकार ने अगर बिजली क्षेत्र में काम किया होता तो आज स्थिति बेहतर  होती। योगी सरकार पिछले 05 वर्षाे में ऐतिहासिक कार्य किया है, जो अभी भी चल रहा है और जिन्हें और आगे बढ़ाया जा रहा है। जैसे –

>> कृषक फीडर अलग करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

>> समान्य खुले जर्जर तारों की जगह एबी केबल वाले तार लगाये जा रहे है ।

>> योगी सरकार में 1.21 लाख नये मंजरों का विद्युतीकरण किया गया ।

>> योगी सरकार में 1.43 करोड़ नये विद्युत कनेक्शन दिये गये।

>> 705 नये विद्युत उपकेन्द्र बनाये गये और 1413 विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता बढ़ायी गयी ।

>> पहले ट्रान्सफार्मर बदलना महीनों का काम होता था, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे में ट्रान्सफार्मर बदले जाते है ।

बिजली की नयी लाइनें डालने की गति पिछली सरकार की अपेक्षा दोगुनी से ज्यादा हो गयी है। सपा के शासन काल में 1503 सीकेटी  किमी प्रतिवर्ष की जगह वर्तमान में 3538 सीकेटी किमी की गति से लाइनें बिछायी जा रही है।

वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के गंभीर प्रयास किए जाएं : सीएम धामी

उन्होंने सपा पर और तंज कसते हुए कहा कि आपके संरक्षण में बिजली की चोरी होती थी इसलिए लाइन लॉस 40 प्रतिशत थी, जिसे हम कम करने की कोशिश कर रहें है। विपक्ष के एक और मुद्दे का भी जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार के शासन काल में 2017 से 2022 तक में 1980 मेगावाट की नयी उत्पादन क्षमता जोड़ी गयी है। वर्तमान में योगी के नेतृत्व में 5280 मेगावाट की तापीय विद्युत उत्पादन की परियोजनायें विभिन्न स्तरों पर आगे बढ़ रही है, जो आने वाले कुछ महीनों में कार्यान्वित हो जायेगीं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तापीय विद्युत ऊर्जा की क्षमता पहले की अपेक्षा दोगुनी हो जायेगी ।

अखिलेश-आजम के बीच सूत्रधार बने कपिल सिब्बल, आज होगी दोनों की मुलाक़ात

उन्होंने विद्युत क्षेत्र में हो रहे दिन प्रतिदिन के कार्यों में इन्फ्रास्टेक्चर के सुदृढ़ीकरण का हवाला देते हुए  राज्य की जनता को आश्वस्त किया है कि हम गुणात्मक बिजली देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम जनता का सहयोग माँगते हुए यह भी कहा कि लोग बिजली का बिल समय से जमा करें और बिजली की बचत करें।  यह दोनो संदेश जनता में पहुँचाने जैसा है। इसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के सहयोग के लिए अपील भी की।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के गंभीर प्रयास किए जाएं : सीएम धामी

Next Post

आतंकी लादेन की फोटो लगाना SDO को पड़ा भारी, हुए निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
SDO

आतंकी लादेन की फोटो लगाना SDO को पड़ा भारी, हुए निलंबित

यह भी पढ़ें

बाढ़ प्रभावित गांवों में सेना ने संभाला मोर्चा, CM योगी लेंगे जायजा

08/08/2021
baby

हैवान पिता ने दो महीने के बच्चे को पटककर मार डाला

06/01/2022
solar ac

बिना डर के जमकर चलाएं AC, नहीं देना होगा बिजली का बिल

04/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version