Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहापुड़

हापुड़ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, जांच के लिए बनी कमेटी

हापुड़। जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है। फैक्ट्री में बॉयलर फटने (boiler explosion) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। हापुड़ की सीएमओ रेखा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना हापुड़ जिले के पुलिस थाना धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इस घटना की जांच के लिए जिला लेवल की एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

हापुड़ जिले की डीएम ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। डीएम मेधा रूपम ने बताया, “फॉरेंसिक टीम पता लगा रही है कि निर्माण कारखाने में हुए विस्फोट के बाद कौन-सा कैमिकल मिला है। इसके अलावा इस पूरी घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।”

Hapur Factory exploded

PM मोदी ने भी जताया दुख

हापुड़ में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी है।”

कैमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से छह की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Hapur Factory exploded

कैमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से छह की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी ने हादसे पर जताया शोक

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना जताई है। साथ ही अधिकारियों को इस घटना पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए और उनका समुचित इलाज कराया जाए।

Related Articles

Back to top button