• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धान की खरीद शुरू, नए एमएसपी पर हो रही खरीदारी

Writer D by Writer D
01/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Paddy

Paddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसानों की आय दो गुनी करने और फसलों (Paddy) का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए वृहद स्तर पर योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार ने हर साल की तरह खरीफ खरीद सीजन 2022-23 के तहत शनिवार एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू कर दी है। धान (Paddy) खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों और नोडल एजेंसी को खास निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रों को किया गया जियो टैग

योगी सरकार इस सीजन धान की खरीद बढ़े हुए एमएसपी पर कर रही है। धान की नई एमएसपी दर सामान्य धान के लिए 2,040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2,060 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले यह दर सामान्य धान के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 1960 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस सीजन धान खरीद में नोडल एजेंसी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग नया रिकार्ड बनाने के लिए करीब 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करेगा। प्रदेश में दो जिलों महोबा और ललितपुर को छोड़कर 73 जिलों में करीब चार हजार केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां धान को एकत्रित किया जाएगा। महोबा और ललितपुर में धान की पैदावार न होने की वजह से यहां केंद्र नही बनाए गए हैं। किसानों को केंद्र तक धान लाने में कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। ऐसे में ये केंद्र किसानों के खेतों के पास स्थापित किए गए हैं। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फसल खरीद के बाद किसानों को तत्काल भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (RSAC) की मदद से केंद्रों को जियो-टैग किया गया है।

पीएफएमएस पोर्टल से भी की जाएगी धान की खरीद

धान की खरीद में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के किसानों को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीनों के माध्यम से किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी। इतना ही नहीं गेहूं खरीद की तर्ज पर धान की खरीद पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भी की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से की गई धान की खरीद का भुगतान किसान के खाते में 72 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा। लखनऊ मंडल के बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग और हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर में धान की खरीद शनिवार 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जबकि लखनऊ (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव), चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज संभाग में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी।

इन विभागों की ओर से की गई केंद्रों की स्थापना

केंद्रों की स्थापना खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, यूपी सहकारी संघ (पीसीएफ), यूपी सहकारी संघ लिमिटेड (पीसीयू), यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएस) और खाद्य निगम के विपणन विभाग द्वारा की गई है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

नये भारत की शक्ति को 5जी तकनीक से मिलेगी नयी गति : योगी

Next Post

11 साल बाद यूपी करेगा आईआरसी की मेजबानी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi-Nitin Gadkari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
CM Yogi did 'Janata Darshan'
Main Slider

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

13/07/2026
Next Post
IRC

11 साल बाद यूपी करेगा आईआरसी की मेजबानी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी से मिले ट्री ट्रस्ट के लोग, हरेला को ”वृक्ष दिवस” मनाने पर मांगा समर्थन

02/07/2024
Sanjay Nishad

‘सत्ताईस का खेवनहार…’ निषाद पार्टी ने लगवाई लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग

25/10/2024
Heavy fire in pharmaceutical warehouse

फार्मास्यूटिकल्स के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ो रुपये का हुआ नुकसान

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version