• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मेन्द्र यादव ने सपा से भरा पर्चा, बोले- झूठ बोलने वालों से उनकी लड़ाई

Writer D by Writer D
06/06/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
dharmendra yadav

dharmendra yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा (Loksabha) क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी प्रत्याशी से नहीं है बल्कि प्रदेश में लोगों को बरगलाने वाले और झूठ बोलने वालों से है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में चाहे किसी की भी हवा चली हो लेकिन यहां के लोगों ने हमेशा समाजवादियों को ताकत दी है। उस इतिहास को यहां के लोग इस बार भी कायम रखेंगे। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धर्मेन्द्र यादव दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। उसके बाद उन्होंने कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पैदल ही सपा विधायकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे और नामांकन किया। इस दौरान धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि आजमगढ़ जैसी ऐतिहासिक सरजमीं से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

आजमगढ़ के बारे में चौधरी साहब ने कहा था कि बागपत छोड़ सकता हूं लेकिन आजमगढ़ नहीं। इस सरजमीं के लिए नेताजी ने कहा कि इटावा दिल है तो आजमगढ़ धड़कन। आजमगढ़ के लोगों ने चाहे किसी की भी हवा चली हो, लेकिन हमेशा समाजवादियों को ताकत दी है। ऐसी सरजमीं पर मुझे यहां के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है इसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेताजी जो यहां सांसद रहे और आजमगढ़ के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।

लोकसभा चुनाव: “निरहुआ” ने भरा पर्चा, बोले- सपा लड़ाई से बाहर है

सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही महंगाई घट जाती है और चुनाव समाप्त होते ही महंगाई बढ़ जाती है। चुनाव आते हैं तो फ्री के राशन की एक योजना चलाई जाती है और चुनाव समाप्त होते ही समीक्षा शुरू हो जाती है कि किस के घर में साइकिल या इलेक्ट्राॅनिक सामान तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया है । ऐसा इतिहास यहां का रहा है और हमें उम्मीद भी है कि यह इतिहास आजमगढ़ में बरकरार रहेगा।

भाजपा द्वारा परिवारवाद के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा तो बहुत बात कहती है लेकिन पहले वह अपनी पार्टी के परिवाद को देखे। स्व. जनेश्वर मिश्र ने कहा था कि यह संघर्ष का परिवारवाद है। हम सत्ता का परिवारवाद लेकर नहीं आए हैं। उन्होने कहा कि इस चुनाव में भी आजमगढ़ के लोग फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

Tags: azamgarh newsLoksabha Electionup news
Previous Post

ये है कानपुर हिंसा के 40 ‘गुनाहगार’, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

Next Post

पैगम्बर मुहम्मद का अपमान गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं : मौलाना कल्बे जवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
Kalbe Jawad

पैगम्बर मुहम्मद का अपमान गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं : मौलाना कल्बे जवाद

यह भी पढ़ें

bus accident

मौत का सफर! टूरिस्ट बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत, पांच की मौत

13/03/2021
Study room

स्टडी रुम में पानी की व्यवस्था करने से बच्चे को नहीं लगेगा किसी प्रकार का भय

17/09/2020
REET 2021

REET में 9.13 लाख अभ्यर्थियों ने दोनों लेवल के फॉर्म भरे, टूटा राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिकॉर्ड

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version