• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बिना कोई नया कर लगाए बढ़ाया सरकार का राजस्व

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक उथल पुथल के बावजूद प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन में भी लोहा मनवाया है। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद उन्होंने बिना कोई नया कर लगाए सरकार का राजस्व बढ़ाया है। राज्य सरकार को पिछले साल मई के सापेक्ष इस साल मई में 5865.86 करोड रुपए की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। सरकार को सबसे अधिक राजस्व जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प और निबन्धन, परिवहन, भू-तत्व और खनिकर्म में मिला है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट  6,15,518.97 रुपए पेश किया था। यह वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सरकार द्वारा प्रस्तुत 3,46,935 करोड़ रुपए के बजट के आकार से लगभग दोगुना था। सीएम योगी ने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने 2017 से साल दर साल बजट में बढ़ोतरी करते हुए आर्थिक प्रबंधन की दिशा में ‘मास्टर स्ट्रोक’ लगाया है।

सरकार को मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मई माह में 14,139.62 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले साल मई में 8,273.76 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। इस प्रकार 5,865.86 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। जीएसटी में इस साल मई में 4957.30 करोड़ रुपए राजस्व मिला है, जबकि पिछले साल मई में 2771.32 करोड़ रुपए ही मिले थे। यानी जीएसटी में डेढ़ गुना अधिक राजस्व मिला है। इसी तरह वैट में इस साल मई में 2702.30 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि पिछले साल मई में 2286.63 करोड़ रुपए मिले थे।

स्टाम्प और निबन्धन में तीन गुने से अधिक मिला राजस्व

आबकारी के तहत इस साल मई में 3414.00 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि पिछले साल मई में 2138.91 करोड़ रुपए ही मिले थे। आबकारी में भी सरकार को पिछले साल की अपेक्षा डेढ़ गुने से अधिक राजस्व मिला है। स्टाम्प और निबन्धन विभाग को इस साल मई में 2021.52 करोड़, जबकि पिछले साल मई में 625.85 करोड़ रुपए का ही राजस्व मिला था। इस तरह स्टाम्प और निबन्धन में सरकार को तीन गुने से अधिक राजस्व मिला है।

विवेकानन्द कराएगा मार्कंडेय महादेव धाम के दर्शन

परिवहन में दोगुने से अधिक मिला राजस्व

परिवहन के तहत इस साल मई में 793.41 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जबकि पिछले साल मई में 314.83 करोड़ रुपए मिले थे। सरकार को परिवहन में दोगुने से अधिक राजस्व मिला है। भू-तत्व और खनिकर्म के तहत इस साल मई में 251.09 करोड़ रुपए राजस्व मिले हैं, जबकि पिछले साल मई में 136.22 करोड़ रुपए ही मिले थे। भूतत्व और खनिकर्म को पिछले साल की अपेक्षा लगभग दोगुने राजस्व मिला है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

विवेकानन्द कराएगा मार्कंडेय महादेव धाम के दर्शन

Next Post

1090 चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने खाया प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post
bhandara

1090 चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने खाया प्रसाद

यह भी पढ़ें

Sakat Chauth

विनायक चतुर्थी उपवास आज रखा जाएगा, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

03/03/2025
Elon Musk

X बना भारत में नंबर-1 न्यूज एप, एलन मस्क ने किया कंफर्म

22/11/2024
तुर्की में कोरोना

तुर्की में कोरोना के 2017 नए मामलों की पुष्टि, सक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version