• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेम पोर्टल से खरीदारी न करने पर सीएम योगी सख्त, होगी कार्यवाही

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Sarkar

Yogi Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi) की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति में जेम पोर्टल (Gem Portal) कारगर साबित हो रहा है। सीएम योगी (CM Yogi) ने जेम पोर्टल (Gem Portal) से उत्पाद या सेवा की खरीद नहीं करने वाले विभागों और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

अपर मुख्य सचिव एमएसएमई (MSME) ने ई टेंडरिंग (e-tendering) करने वाले विभागों को पत्र भेजा है। इसके बाद भी जेम से खरीदारी नहीं करने वाले विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश में विभागीय खरीद में पारदर्शिता और गुणवत्ता युक्त उत्पादों के लिए जेम पोर्टल (Gem Portal) से खरीदारी अनिवार्य की है। इस बाबत मुख्य सचिव के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो उत्पाद या सेवाएं जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं, उनकी खरीद अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल से ही की जाए। इससे एक तो सरकारी धन की बचत होती है, दूसरे गुणवत्तायुक्त उत्पाद या सेवाएं भी विभागों को मिलते हैं। जो विभाग अभी जेम पोर्टल से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें प्राथमकिता के आधार पर जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जेम पोर्टल को पारदर्शिता के लिए लागू किया गया है। समीक्षा में सामने आया है कि अभी भी कुछ विभाग या अधिकारी ई टेंडरिंग कर रहे हैं, उन्हें पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद भी ई टेंडरिंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की जाएगी।

जेम पोर्टल (Gem Portal) से 22,479 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई

जेम पोर्टल के नोडल विभाग एमएसएमई ने विक्रेताओं का पंजीकरण एक मिशन मोड में किया है। जिस कारण अब जेम पोर्टल पर करीब 45 लाख विक्रेता देश भर से रजिस्टर्ड हैं। इसमें तीन लाख 75 हजार यूपी से हैं और 70 हजार से अधिक सूक्ष्म और लघु उद्यमी हैं, इनसे सर्वाधिक 1198 करोड़ की 70 फीसदी खरीदारी की गई है। सरकारी विभागों की बात करें तो जेम पर 14,294 सरकारी खरीदार रजिस्टर्ड हैं। जेम पोर्टल से अब तक 22,479 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई है।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

जेम पोर्टल पर पंजीकरण या खरीद में आने वाली किसी भी समस्या के निवारण के लिए GOTT-PMU का गठन किया गया है, जिसके लिए जेम सेल निर्यात भवन, द्वितीय तल, 8 कैण्ट रोड, कैसरबागए लखनऊ या मोबाइल नंबर 7823922518 या ई मेल [email protected] से सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

सीएम योगी ने सुनी जन समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण का दिया आश्वासन

Next Post

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
jp nadda

जेपी नड्डा ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय का किया लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

Cake

सभी का फेवरेट है केक, जानें अंडे रहित केक की रेसिपी

07/04/2026

हार के बावजूद शादाब खान ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले गेंदबाज

12/11/2021
CM Dhami

सहकारिता केवल आर्थिक मॉडल नहीं, सामाजिक परिवर्तन का माध्यम: मुख्यमंत्री

23/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version