• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के पूर्व नेता निजाम कुरैशी गिरफ्तार, कानपुर हिंसा की रची थी साजिश

Writer D by Writer D
11/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Nizam Qureshi

Nizam Qureshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर जिले में बीते हफ्तें हुई हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां पर पुलिस टीम ने पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता निजाम कुरैशी (Nizam Qureshi) को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) में चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए एक बार फिर साजिश रची जा रही है।

सोशल मीडिया पर पूर्व एसपी नेता निजाम कुरैशी (Nizam Qureshi) के व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीन शॉट वायरल हुए हैं। जिसमें हिंदुओं के दुकान से सामान न खरीदने की अपील की गई है।

हालांकि, इस व्हाट्सएप ग्रुप से समाजवादी पार्टी के तीनों विधायक समेत महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान भी जुड़े थे। बता दें कि पूर्व एसपी नेता निजाम कुरैशी (Nizam Qureshi) कानपुर हिंसा में आरोपी है, उस पर साजिश रचने का आरोप है।

दरअसल, कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में स्थित बीते 3 जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव, फायरिंग और पेट्रोल बम चले थे। इस दौरान पत्थरबाजों ने पुलिस पर भी जमकर पथराव किया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार, इस साजिश में शामिल आरोपी किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं। इसका खुलासा पुलिस को आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट से हुआ है। ऐसे में हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात हासमी का कांग्रेस से ताल्लुक रखता है तो वहीं, उसका करीबी निजाम कुरैशी समाजवादी पार्टी से संबंध रखता है।

कौन है निजाम कुरैशी Nizam Qureshi ?

बता दें कि कानपुर हिंसा के आरोपी निजाम कुरैशी (Nizam Qureshi ) के भी राजनीतिक संबंध हैं। निजाम कुरैशी समाजवादी पार्टी का नगर सचिव भी रह चुका है। साथ ही ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैशी एक्शन कमेटी का जिला अध्यक्ष है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- निर्दोष को छेड़ें नहीं और कोई दोषी को छोड़े नहीं

इस दौरान यतीमखाना बवाल में नाम आने के बाद सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने उसे पार्टी से निष्काषित कर दिया था। वहीं, आरोपी निजाम कुरैशी की सपा समेत मुस्लिम समुदाय के बीच अच्छी पकड़ बताई जाती है। जहां पर पूर्व एसपी नेता का एक टीम निजाम कुरैशी नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है। हालांकि, इस व्हाट्सएप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

सपा के दोनों विधायकों ने छोड़ा ग्रुप

बता दें कि पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी (Nizam Qureshi) के इस ग्रुप में हिंदू विरोधी बातें कही जा रही हैं। वहीं, कानपुर में जो हिंसा हुई उसे लेकर भी प्लान बनाया जा रहा था। फिलहाल, मामला तूल पकड़ता देख सपा के दोनों विधायकों ने अब इस ग्रुप को छोड़ दिया है। इस दौरान ग्रुप में ये कहा गया है कि हिंदुओं की दुकानों से समान नहीं खरीदना है। इस ग्रुप में साजिशें की जा रही थीं। फिलहाल अब सपा की तरफ से डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

Tags: kanpur newsKanpur Policekanpur ruckuskanpur violenceNizam Qureshiup news
Previous Post

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- निर्दोष को छेड़ें नहीं और कोई दोषी को छोड़े नहीं

Next Post

एके शर्मा ने लांच किया अलीगढ़ नगर निगम का स्मार्ट पोर्टल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
seva portal

एके शर्मा ने लांच किया अलीगढ़ नगर निगम का स्मार्ट पोर्टल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करना शासनादेश जारी किया

13/10/2023
budget trip

नववर्ष पर धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान इन बातों को रखें ख्याल

22/12/2020
cattle smuggling gang

एसओजी टीम ने पकड़े तीन शातिर चोर, 6 लाख के जेवरात बरामद

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version