• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा को पत्थरबाज में ही नहीं, आतंकियों में भी शांतिदूत दिखते हैं : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
12/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज और कानपुर में एक तरफ पत्थरबाजों की अवैध संपत्तियों पर योगी सरकार ने बुल्डोजर चलाया तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पेट में दर्द शुरु हो गया है। अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर रविवार को ट्वीट भी किया।

सपा मुखिया के जवाब में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को पत्थरबाजों और आतंकियों में हमेशा से ही शांतिदूत नजर आते हैं। वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ में भी कुछ साल पहले जब आतंकियों ने बम ब्लास्ट कर कई बेगुनाहों की जान ली थी तब उन कथित शांति दूतों की पैरवी के लिए सपा हाईकोर्ट तक चली गई थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी बमकांड का आरोपी जिसे हाल में सेशन कोर्ट ने सजा सुनाई वह भी सपा के लिए शांति दूत ही था। तभी तो उसकी पैरवी के लिए हाईकोर्ट तक गए थे। आपको तो हाईकोर्ट की वह तल्ख टिप्पणी याद नहीं होगी या याद नहीं करना चाहेंगे। कोर्ट ने कहा था कि आज आप जिनकी पैरवी कर रहे कल क्या उनको पद्मभूषण से नवाजेंगे ? श्री पाठक ने कहा कि उस समय भी सपा की फजीहत हुई थी और आज भी हो रही है पत्थरबाजों के सपोर्ट के लिए।

समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर होगा निस्तारण : बृजेश पाठक

ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ने कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में सिर्फ दंगा और दंगाईयों का समर्थन किया हो वो आज इंसाफ की बात करते हैं। हमारी सरकार में दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। योगी सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और ऐसे पत्थरबाजों को किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं। पूरे प्रदेश को पता है समाजवादी पार्टी हमेशा से इन दंगाईयों की रहनुमा ही रही है। तुष्टीकरण की इसी राष्ट्रघाती राजनीति के कारण हाल के वर्षों में पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ी है। अखिलेश जी योगी सरकार जो कर रही है वह कानून के मुकम्मल बुनियादी पर कर रही है। चूंकि आपके राजनीति की बुनियाद ही तुष्टीकरण है लिहाजा आपको कुछ दिखेगा ही नहीं।

अखिलेश बोले- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा…

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने दंगाईयों और पत्थरबाजों की पैरवी की हो, जब जब योगी सरकार का बुलडोजर इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर गरजता है तो अखिलेश इनके समर्थन में आ जाते हैं, क्योंकि इनका वोट बैंक यही लोग रहे हैं, अगर ये इनके समर्थन में नहीं उतरेंगे तो इनकी राजनीति कैसे चमकेगी। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि ’सपा का हाथ पत्थरबाजों के साथ।’

Tags: akhilesh yadavBrajesh Pathakbrajesh pathak attacks on akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

मनरेगा श्रमिकों के लिए 557.24 लाख मानव दिवस किए जा चुके सृजित

Next Post

मनरेगा योजना के तहत यूपी में बनेगी 150 हाई-टेक नर्सरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
nurseries

मनरेगा योजना के तहत यूपी में बनेगी 150 हाई-टेक नर्सरी

यह भी पढ़ें

Gorakhnath Temple Attack: ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी, घायल जवानों का बढ़ाया हौसला

04/04/2022
CM Dhami

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Three thugs were arrested and sent to jail

25 हजार का इनामी हार्डकोर क्रिमिनल सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

02/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version