• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रम विभाग ने समय से पहले पूरा किया रोजगार का लक्ष्य

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mission Rojgar

Mission Rojgar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने और अगले पांच वर्ष में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार (Employment) उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार सतत् प्रयत्नशील है। प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने रोजगार मेले के माध्यम से 39474 अभ्यर्थियों का चयन किया है, जबकि अपनी 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार 25000 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य था।

श्रम विभाग (Labour Deprtment) ने पूरे प्रदेश में रोजगार मेले (Employment Fair) का आयोजन किया। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार ने रोजगार और स्वरोजगार प्रदान करने वाले विभागों को एक ही जगह एकत्र हुए और बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले।

श्रम विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना में 90 रोजगार मेले के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया था। विभाग ने 31 मई तक लक्ष्य के सापेक्ष 320 रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले के माध्यम से 25000 अभ्यर्थियों का चयन करने का लक्ष्य था, जबकि लक्ष्य से करीब 15000 अधिक 39474 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

पर्यटन व होटल क्षेत्र में रौनक लौट रही है

विभाग ने 100 दिन में 600 करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम कराने का लक्ष्य रखा था। अनुमान था कि इसमें 50000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेंगे। 31 मई तक सरकार के प्रयासों से करियर काउंसिलिंग के 759 कार्यक्रम आयोजित किए गए और 67242 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने 100 दिन में सेवामित्र पोर्टल पर 4000 कुशल कामगारों का पंजीकरण का लक्ष्य तय किया था। विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा 4887 कुशल कामगारों का सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और 60 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। निवेश के माध्यम से 1 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

Tags: Employment Fairlabour departmentLucknow Newsup news
Previous Post

पर्यटन व होटल क्षेत्र में रौनक लौट रही है

Next Post

भाजपा राज में न तो दवा मिलती है, न उपचार, मिलता है तो सिर्फ इंतजार : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
Solar Rooftop
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

15/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा राज में न तो दवा मिलती है, न उपचार, मिलता है तो सिर्फ इंतजार : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

CM Yogi launched Integrated Monitoring System Portal for Atal Residential Schools

श्रमिकों के बच्चों की आधुनिक शिक्षा के लिए पारदर्शी व रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी संभव- सीएम

26/08/2025
Rameshwar Singh Yadav

अखिलेश यादव के करीबी सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गिरफ्तार

09/06/2022
rape

सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता से किया दुष्कर्म, SP ने किया निलंबित

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version