• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता से किया दुष्कर्म, SP ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली में तैनात पैरोकार सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला अधिवक्ता को प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताया। अब शादी करने से इनकार कर दिया। सिपाही के परिजनों ने भी पीड़िता को धमकाया। दो लाख रुपये लेकर में मुंह बंद रखने की बात कही। सिपाही ने उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही उसके दो भाई और भाभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। वहीं एसपी सुनीति ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली युवती वर्ष 2019 से कचहरी में प्रैक्टिस कर रही है। इसी बीच उसके मुलाकात डिडौली कोतवाली में तैनात पैरोकार सिपाही रवि चौधरी से हुई। आरोप है कि शादीशुदा सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर अधिवक्ता को प्रेमजाल में फंसा लिया। सिपाही ने अधिवक्ता से शादी करने का यकीन दिलाया और अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता नगर के एक मोहल्ला में किराए पर रहती है। यहां भी उसने दुष्कर्म किया।

शादी वाले घर मेँ दुल्हन ने दी दस्तक, घूघंट उठा तो उड़ गए होश

कई बार मुरादाबाद के होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब अधिवक्ता ने सिपाही से शादी करने को कहा तो वह टालने लगा। इसी बीच पीड़िता को सिपाही के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। उसकी पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बिजनौर जनपद में तैनात है। महिला अधिवक्ता ने सिपाही पर दबाव बनाया तो उसने शादी के फर्जी कागज तैयार कराकर हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज करने को कहा। इसके बाद भी उसने शादी नहीं की। अब धमका रहा है। आरोप है कि सिपाही के भाई संदीप राठी, सोनू और उसकी भाभी नीलम ने दो लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने की बात कही। सिपाही पर दो महीने का गर्भपात कराने का भी आरोप है। महिला अधिवक्ता ने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी है।

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफियाओं का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि एसपी सुनीति के निर्देश पर डिडौली कोतवाली में तैनात सिपाही रवि चौधरी उसके भाई संदीप राठी, सोनू और भाभी नीलम निवासी लोनी गाजियाबाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमरोहा। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सिपाही रवि चौधरी और उसके परिजनों पर धारा 376, 313, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें परिजनों पर केवल धमकाने का आरोप है

Tags: crime newsup newsup police
Previous Post

पांच करोड़ कोविड टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Next Post

शराब पीकर पति की हैवानियत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली कील

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
nail in wife's private part

शराब पीकर पति की हैवानियत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली कील

यह भी पढ़ें

cm yogi

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय: सीएम योगी

28/05/2023
Dandruff

डैंड्रफ रहेगी सिर से दूर, इन बातों का रखें ध्यान

03/06/2026

दिल्ली के 14 हजार टीचर्स ने बंद किया ऑनलाइन शिक्षण, ये वजह आई सामने

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version